फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   young man murdered his friend

दोस्त ने किया अपमान, तो ईंट मारकर कर दी हत्या

Wed, 07 Dec 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 07 Dec 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
young man murdered his friend
हत्या - फोटो : amar ujala

आनंद पर्वत थाना पुलिस ने दोस्त र्की इंट मारकर हत्या करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुलासा किया कि वह अपने दोस्त के शादी समारोह में बिना बुलाए चला गया था। जहां से उसे धक्के देकर बाहर निकाल दिया था। इस अपमान का बदला लेने के लिए उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रविवार रात पुलिस को नेहरू पार्क में झगड़े की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एक जख्मी युवक को इलाज के लिए लेडी हार्डिंग अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मरने वाले की शिनाख्त बलजीत नगर निवासी दीपक (22) के रूप में हुई।
विज्ञापन


दीपक एक जूते की फैक्ट्री में काम करता था। तफ्तीश में पता चला कि एक युवक ने दीपक र्की इंट मारकर हत्या की है। लोगों ने बताया कि आरोपी भी जख्मी है। आनंद पर्वत थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि बलजीत नगर निवासी रविंद्र भी जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने रविंद्र से पूछताछ की, लेकिन वह पुलिस को घटना में शामिल होने से इंकार करता रहा। चोट लगने की बाबत पूछे जाने पर उसके पास कोई जवाब नहीं था।


कड़ाई से पूछताछ करने पर रविंद्र ने दीपक की हत्या की बात कबूल कर ली। रविंद्र ने बताया कि दीपक उसका दोस्त था। कुछ दिन पहले उसके एक दोस्त की शादी थी। उसने दीपक को समारोह में बुलाया था। जबकि वह बिन बुलाए वहां पहुंच गया था। दीपक ने वहां उसका अपमान किया और उसे धक्के मारकर समारोह से बाहर कर दिया। इसका बदला लेने के लिए उसने
वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed