फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   young girl murdered

युवती की बेरहमी से हत्या, रेप की आशंका

Wed, 11 Mar 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 11 Mar 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
young girl murdered

दिल्ली की शाहबाद डेरी इलाके में मंगलवार सुबह 18 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव घर से कुछ दूरी पर झाड़ियों में मिला। युवती घटना के समय शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। शव जिस हालत में मिले हैं, उससे युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात से इंकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इसका खुलासा होने की बात कह रही है। शाहबाद डेरी थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शमां परवीन (18) सपरिवार पप्पू कालोनी में रहती थी। उसके आठ भाई बहन हैं। वह 12वीं तक की पढाई कर चुकी थी। उसके पिता मुमताज अली मजदूरी करते हैं। मां भी छोटा मोटा काम करती है।
विज्ञापन


शमां मंगलवार सुबह घर के पास स्थित शौचालय के लिए निकली। काफी देर होने पर जब शमां वापस नहीं आई तो उसका भाई उसे तलाशने के लिए घर से निकला। काफी देर तक तलाशने पर जब शमां नहीं मिली तो परिवार वालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने परिवार वालों के साथ शमां की तलाश की। कुछ देर बाद शमां का शव घर से कुछ दूरी पर स्थित एक पार्क के झाड़ियों में मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक उसके गले को धारदार हथियार से काटा गया है। जांच में यह बात सामने आई है कि युवती की कहीं अन्य जगह पर हत्या कर शव को झाड़ियों के पास फेंका गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि लाश जिस हालात में मिली है, उससे दुष्कर्म किए जाने से इंकार नहीं किया जा सकता। साथ ही वारदात में कई लोग शामिल हो सकते हैं। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म किए जाने का खुलासा हो पाएगा।


परिवार वालों ने किसी पर शक नहीं जाहिर किया है और न ही किसी ने रंजिश होने की बात कही है। हालांकि उनलोगों ने उसकी शादी की तैयारी चलने की बात कही है। ऐसे में पुलिस शमां के घर के आस पास रहने वाले संदिग्धों व उसके दोस्तों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed