{"_id":"58bef0914f1c1bec43dc4218","slug":"written-on-the-school-board-killer-of-gazal","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल के बोर्ड पर लिख दिया ‘किलर ऑफ गजल’ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल के बोर्ड पर लिख दिया ‘किलर ऑफ गजल’
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Wed, 08 Mar 2017 10:40 AM IST
विज्ञापन
gazal yadav
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग नेे जिलाधिकारी एनपी सिंह को पत्र भेजकर गजल की मौत के संबंध में 30 दिन के भीतर जांच कर रिपोर्ट मांगी है। वहीं, अज्ञात व्यक्ति ने स्टेलर जीवन सोसायटी के पास मार्ग पर लगे डीपीएस वर्ल्ड स्कूल के बोर्ड पर ‘किलर ऑफ गजल’ लिख दिया है।
विज्ञापन
यह पेंट से लिखा गया है और इसे लिखने में टीन की कटिंग प्लेट की मदद ली गई है। ग्रेनो वेस्ट स्थित स्टेलर जीवन सोसायटी निवासी लालचंद यादव की 8 वर्षीय बेटी गजल की 31 जनवरी को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
पिता की शिकायत पर ईकोटेक-3 थाना पुलिस ने डीपीएस वर्ल्ड स्कूल की प्रिंसिपल समेत पांच शिक्षक-शिक्षिकाओं पर केस दर्ज किया था। फोरेंसिक टीम ने स्कूल में पहुंचकर पड़ताल की थी, लेकिन फोरेंसिक रिपोर्ट नहीं आने से जांच अटकी हुई है।
विज्ञापन
वहीं, परिजन व सोसायटी के लोग लगातार न्याय और गजल की मौत से पर्दा उठाने की मांग कर रहे हैं। गजल की मां सविता यादव नेे राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग को पत्र लिखकर न्याय की मांग की थी। इस पर आयोग ने जिलाधिकारी से मामले की 30 दिन के भीतर जांच कर रिपोर्ट तलब की है।