फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   women Was suffering from high fever instead of treating doctor beat her husband

तेज बुखार से तड़प रही थी महिला, इलाज के बदले डॉक्टर ने पति को पीटा

Wed, 21 Dec 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 21 Dec 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
women Was suffering from high fever instead of treating doctor beat her husband
ईएसआई अस्पताल की इमरजेंसी में फोन पर बात कर रहे डॉक्टर से इलाज के लिए बोलना दिव्यानंद शर्मा को महंगा पड़ गया।  डॉक्टर ने गुस्से में आकर उसकी गार्ड्स से पिटाई करा दी। वह पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए थे।
विज्ञापन


बाद में उन्हें पुलिस की मदद लेनी पड़ी। तब जाकर पीड़ित महिला को इलाज मिला। दिव्यानंद ने बताया कि वे मंगलवार की सुबह पत्नी खुशबू को तेज बुखार होने पर ईएसआई अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर गए। उस दौरान डॉक्टर फोन पर बात कर रहे थे।
विज्ञापन


गार्ड के कहने पर वह  कुछ देर बैठ गए। तब भी 20 से 25 मिनट तक डॉक्टर फोन पर बात करते रहे। इसके बाद गार्ड के कहने वे पत्नी को लेकर अंदर चले गए। इतने पर डॉक्टर ने उल्टा सीधा बोलना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिव्यानंद अपनी बात रखने की कोशिश कर रहे। फिर डॉक्टर ने गार्ड्स को बुलाकर पिटाई करवा दी। बाद में पीड़ित ने पुलिस को बुलाया तो जाकर महिला का इलाज हुआ। अस्पताल के निदेशक डॉ नीलिमा का कहना है कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। इस मामले में वो इमरजेंसी के डॉक्टर से बात करेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed