फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Women threat made croocks ran away

महिला का रौद्र रूप देखकर फुर्र हो गए बदमाश

Sat, 05 Apr 2014 02:56 PM IST
Updated Sat, 05 Apr 2014 02:56 PM IST
विज्ञापन
Women threat made croocks ran away

दिल्ली के तिलक नगर इलाके में एक महिला के साहस के आगे चार बदमाशों के पसीने छूट गए। हथियारों से लैस लुटेरों ने महिला का रौद्र रूप देखकर वहां से भागना ही बेहतर समझा, लेकिन महिला यहीं नहीं रुकी। उसने पीछा कर पड़ोसियों की मदद से दो बदमाशों को दबोच लिया। इनके पास से एक कट्टा, दो कारतूस, एक खिलौने वाली पिस्टल, एक चाकू और छुरा मिला है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नेहरू प्लेस में कंप्यूटर की दुकान करने वाले उमेश बत्रा सपरिवार तिलक नगर के चौखंडी स्थित डीडीए फ्लैट में पहली मंजिल पर रहते हैं। उनकी पत्नी एकता बृहस्पतिवार रात अपनी सास, ननद और दो बच्चों के साथ घर पर थीं। रात करीब सवा आठ बजे एक युवक सीढ़ियों से गेट पर आया। उसके पीछे तीन अन्य युवक भी थे।
विज्ञापन


एकता ने युवक से पूछा कि किससे मिलना है तो उसने कहा कि उनसे ही मिलने आया है और पिस्टल निकालकर उनको कब्जे में करने की कोशिश की। एकता ने डरने की बजाय हिम्मत दिखाते हुए युवक के हाथ से पिस्टल छीन ली और पैर से जोर से धक्का दे दिया। हमले से युवक खुद को बचा नहीं पाया और सीढ़ियों पर गिर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीछे खड़े तीन साथी भी सीढ़ियों से गिरे

Women threat made croocks ran away

महिला के लात मारने से गिरे बदमाश की वजह से उसके पीछे खड़े सभी बदमाश भी सीढ़ियों पर गिर गए। एकता के चिल्लाने पर बदमाश घबरा गए और उन्होंने भागना मुनासिब समझा।

बदमाशों को भागते देख एकता का हौसला और बढ़ गया। घर में मौजूद सास और ननद कुछ समझ पातीं, इससे पहले एकता चोर-चोर की आवाज लगाते हुए बदमाशों के पीछे भागीं।

शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और दो बदमाश देवेंद्र साहू (20) और संतोष (22) को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। भागने वाले बदमाशों की पहचान मुकेश और शिवम के रूप में हुई है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

बच्चों की सुरक्षा के ख्याल ने बढ़ाया हौसला

Women threat made croocks ran away

बदमाशों के हाथ में पिस्टल देखने पर एकता को उस वक्त बच्चों की सुरक्षा का ख्याल आया। बच्चों के जान को खतरे के डर ने उनकी हिम्मत बढ़ा दी और वो दुगनी ताकत के साथ बदमाशों पर टूट पड़ीं।

एकता बताती हैं कि जब उन्होंने बदमाशों के हाथ में हथियार देखे, तो उनके मन में एक ही ख्याल आया कि अगर वे घर के अंदर घुस गए तो कुछ भी अनहोनी हो सकती है। इसी ख्याल से उनका हौसला बुलंद हो गया और उन्होंने बदमाशों को सबक सिखाने का मन बना लिया।

पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने में मदद करने वाली एकता बत्रा के जज्बे को सलाम किया है। पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त रणवीर सिंह ने एकता को पांच हजार रुपये इनाम में देने की घोषणा की है। पुलिस उपायुक्त ने माना कि एकता ने जान पर खेलकर बदमाशों को पकड़ने का साहस दिखाया है और एक बड़ी वारदात होने से बचाया है।

आर्थिक तंगी से दिया वारदात को अंजाम

Women threat made croocks ran away

पूछताछ में पकड़े गए देवेंद्र साहू ने पुलिस को बताया कि आर्र्थिक तंगी की वजह से वह अपराध करने लगा। मूल रूप से एटा निवासी देवेंद्र ने बताया कि वह चौखंडी में अपने एक रिश्तेदार के घर रहता है और हलवाई की दुकान पर काम करता है।

वहीं, कासगंज यूपी का रहने वाला संतोष संगम विहार में बिजली मिस्त्री का काम करता है। अपने रिश्तेदार से मिलने आए देवेंद्र से उसकी मुलाकात हुई और फिर वे लूटपाट करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed