{"_id":"58062d104f1c1b562c703982","slug":"women-registered-case-against-husband-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने दो पतियों के खिलाफ दर्ज कराया केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिलाओं ने दो पतियों के खिलाफ दर्ज कराया केस
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 19 Oct 2016 09:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के दो स्थानों पर मारपीट कर घायल करने के मामले में दो महिलाओं ने पतियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि गांव घोड़ी बछेड़ा के पास बसी कांशीराम कॉलोनी में रितू परिवार के साथ रहती है।
विज्ञापन
सोमवार शाम पति भीम सिंह ने पिटाई कर महिला को घायल कर दिया। वहीं दादरी नगर के नई आबादी मोहल्ला में रुकसाना का पति शाहरुख से विवाद हो गया। इसकी वजह से शाहरुख ने पत्नी की पिटाई कर घायल कर दिया। मामला दर्ज कर पुलिस दोनों आरोपियों को तलाश रही है।
विज्ञापन
पति पर जमीन बेचने का आरोप
जारचा कस्बे में एक महिला ने कम दाम में जमीन बेचने के मामले में पति के खिलाफ जिलाधिकारी से शिकायत की है। जारचा कस्बा निवासी गफ्फार फातमा ने शिकायत में कहा है कि उसके पति मीर अली ने औने-पौने दाम में 12 बीघा जमीन बेची है।
विज्ञापन
विरोध करने पर वह दो दोस्तों के साथ उसे और बच्चों की पिटाई कर घायल कर दिया। महिला ने डीएम से जमीन लौटाने की गुहार लगाई है। मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई है।