{"_id":"57ebf00a4f1c1b8167573cd8","slug":"women-protest-for-the-arrest-of-mohammed-lives-in-bisahdha","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिसाहड़ा में जान मोहम्मद की गिरफ्तारी के लिए धरने पर महिलाएं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिसाहड़ा में जान मोहम्मद की गिरफ्तारी के लिए धरने पर महिलाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 29 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
बिसाहड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसाहड़ा गांव के शिव मंदिर परिसर में बुधवार सुबह से महिलाएं जान मोहम्मद की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गईं। महिलाओं का कहना है कि जब तक गोवंश को मारने के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होगी धरना जारी रहेगा जो 1 अक्तूबर से भूख हड़ताल में बदल जाएगा।
विज्ञापन
महिलाएं सुबह दस बजे शिव मंदिर में धीरे-धीरे एकत्र होने लगी थीं। 12 बजे मंदिर परिसर में महिलाओं व पुरुषों की संख्या सैकड़ों में पहुंच गईं। इसके बाद महिलाएं जान मोहम्मद की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गईं।
विज्ञापन
इस दौरान महिलाओं में आक्रोश देखने को मिला। दोपहर दो बजे के करीब एसओ जारचा प्रदीप कुमार ने धरना स्थल पर पहुंचकर महिलाओं और अन्य लोगों से बातचीत की, लेकिन कोई हल न निकलने पर वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
धरने पर बैठी आरोपी हरिओम की मां सुनहरी देवी ने आरोप लगाया कि प्रदेश में अंधी सरकार है। एक साल से निर्दोष बच्चे जेल में बंद हैं। जो शादीशुदा हैं, उनके बीवी-बच्चे भूखे मर रहे हैं, क्योंकि कमाने वाले जेल में बंद हैं।
बच्चों को इकलाख की हत्या का आरोपी बनाकर जेल भेज दिया गया है। जबकि गोवंश को मारने के आरोपी जान मोहम्मद को सरकार गिरफ्तार नहीं कर रही है। जब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं होगी धरने चलता रहेगा। इसके लिए आत्महत्या भी करनी पड़े तो परिजन तैयार हैं।
दमन करने का लगाया आरोप
आरोपी श्रीओम व हरिओम की दिव्यांग मां लीलावती (80) साल का कहना है कि यूपी सरकार हिंदुओं का दमन कर रही है। जब तक जान मोहम्मद की गिरफ्तारी नहीं होगी वे धरने पर बैठी रहेंगी और 1 अक्तूबर से भूख हड़ताल की जाएगी।