फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Women in the control room to call the cops had flirted.

कंट्रोल रूम में कॉल कर महिला सिपाहियों से करता था फ्लर्ट

Wed, 03 Dec 2014 11:58 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 03 Dec 2014 11:58 PM IST
विज्ञापन
Women in the control room to call the cops had flirted.

कविनगर थाने की पुलिस एक मनचले को गिरफ्तार किया है, जो पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर महिला पुलिसकर्मियों से दोस्ती करने को कहता था। विरोध पर आपत्तिजनक बातें करता था। महिला सिपाहियों की शिकायत पर आरोपी को दबोच लिया गया।

विज्ञापन


एसएचओ कविनगर ने बताया कि कंट्रोल रूम पर कॉल कर एक सप्ताह से महिला सिपाही को परेशान करने वाला किशन पकड़ लिया गया है। वह इंदिरापुरम के मंगल चौक पर किराए पर मकान में रहता है।
विज्ञापन


बिहार के मधुबनी का रहने वाला है। वह महिला सिपाहियों से दोस्ती करने को कहता था, विरोध पर अभद्र बातचीत करता था। दिन में कई-कई बार कॉल करता था। परेशान होकर महिला सिपाही ने आरोपी की शिकायत कंट्रोल रूम प्रभारी से की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत मिलने पर प्रभारी ने कविनगर थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल नंबर ट्रेस कर उसे गोविंदपुरम बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया।


बता दें कि इससे पहले भी कई मनचले कंट्रोल में आपत्तिजनक कॉल करने के आरोप में पकड़े गए हैं। कविनगर पिछले छह माह में छह से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed