फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   women gang raped after kidnapped in greater noida

कोर्ट परिसर से किया अपहरण फिर गैंगरेप कर चौराहे पर छोड़ा

Wed, 03 May 2017 04:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Wed, 03 May 2017 04:36 PM IST
सार

महिला ने सामूहिक दुष्कर्म का लगाया आरोप 

- तीन लोगों ने सूरजपुर स्थित
- आरोपियों ने दुष्कर्म के बाद जैतपुर गोलचक्कर के पास छोड़ा       
- शापिंग कांप्लेक्स अध्यक्ष समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज 

विज्ञापन
women gang raped after kidnapped in greater noida

विस्तार

एक महिला ने तीन लोगों पर सूरजपुर स्थित कोर्ट परिसर के बाहर से अपहरण कर ले जाने और अज्ञात स्थान पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने महिला और उसके भाई को जैतपुर गोलचक्कर के पास छोड़ दिया।
विज्ञापन

 

एसएसपी के निर्देश पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर शापिंग कांप्लेक्स कमेटी अध्यक्ष समेत तीन के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।    महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ओमीक्रॉन स्थित एक शॉपिंग कांप्लेक्स में उसके पति के नाम से दो दुकानें थीं।

विज्ञापन

 

उसके पति मानसिक रूप से कुछ अस्वस्थ रहते थे। इसी का फायदा उठाकर शापिंग कांप्लेक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ने दुकानों को अपने नाम करा लिया। पीड़ित का मामला कोर्ट में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छह दिन बाद पहुंची पुलिस के पास  

women gang raped after kidnapped in greater noida

आरोप है कि 25 अप्रैल को कोर्ट में पेशी के बाद गेट नंबर-3 से भाई के साथ बाहर निकली तो आरोपी राजेंद्र कपासिया और उसके दो साथियों ने उसे और उसके भाई को जबरन कार में बैठा लिया।


आरोपी दोनों को अज्ञात स्थान पर ले गए और भाई को अलग बांधकर महिला से बारी-बारी से तीनों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने धमकी देकर जैतपुर गोलचक्कर के पास छोड़ दिया।

 

एक मई को महिला ने गौतमबुद्धनगर एसएसपी लव कुमार से मुलाकात की। जिसके बाद सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में मामला दर्ज किया गया। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि महिला का मेडिकल कराकर मामले की जांच की जा रही है।       
  
 पुलिस ने बताया कि महिला सीधे एसएसपी के पास एक मई को पहुंची, जबकि घटना के बाद उसे थाने पहुंचना चाहिए था। इससे काफी सबूत नष्ट हो सकते हैं। वहीं सूरजपुर स्थित न्यायालय परिसर में गेट नंबर तीन पर हमेशा सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं। ऐसे में यहां अपहरण करना टेढ़ी खीर है। पुलिस मामले की पूरी पड़ताल कर रही है।        

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed