{"_id":"a9d7a340883c6ca0459fc52f50839e0c","slug":"women-fight-like-cats-and-dogs-in-children-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को इतना पीटा कि हो गया गर्भपात!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को इतना पीटा कि हो गया गर्भपात!
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 07 Apr 2014 07:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव की फिरोज गांधी कॉलोनी में बच्चों के आपसी झगड़े में बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि दो परिवारों की महिलाओं के बीच मारपीट हो गई।
विज्ञापन
पुलिस को बुलाने पर मामला शांत हुआ। इस मामले में पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर एक युवक समेत पांच महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, फिरोज गांधी कॉलोनी में रहने वाले दो परिवार के बच्चे खेल रहे थे। इस दौरान उनमें झगड़ा हो गया, शोरशराबे के बाद दोनों परिवार की महिलाएं बाहर आ गई।
यह भी पढ़ें: नहर में डूबने से किशोर की मौत
विज्ञापन
आपसी बहस के दौरान बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि महिलाओं ने एक-दूसरे से हाथापाई शुरू कर दी। मामला बढ़ता देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले को शांत किया।
विज्ञापन
इस दौरान एक महिला की तबियत खराब हो गई जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला ने बयान दिया कि मारपीट के चलते उसका तीन माह का गर्भपात हो गया। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।