{"_id":"5c79c2e7bdec22739e2a65e7","slug":"woman-took-rs-35-lakhs-by-threatening-to-do-his-videos-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला ने ऐंठे 35 लाख, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला ने ऐंठे 35 लाख, रिपोर्ट दर्ज
Sat, 02 Mar 2019 05:10 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sat, 02 Mar 2019 05:10 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला ने एक बुजुर्ग का अश्लील वीडियो बनाकर उससे अब तक 35 लाख रुपये ठग लिए हैं। महिला ने ये रुपये वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वसूले हैं। अब बुजुर्ग की पत्नी की शिकायत के बाद आरोपी महिला पर ब्लैकमेलिंग की रिपोर्ट दर्ज हुई है।
राजनगर एक्सटेंशन की एक सोसायटी में रहने वाली महिला (60) ने बताया कि उसके पति का ममता नाम की महिला ने एक मीटिंग के दौरान अश्लील वीडियो बना लिया था। उसके बाद से वह उनसे लगातार रुपये की मांग करती रही है। वह अब तक उनके परिवार से 35 लाख रुपये ले चुकी है।
एक महीने पहले भी उसने उनसे नौ लाख रुपये उधार मांगे थे। वह नहीं देने पर ममता ने कहा कि वह उन्हें एक मकान दिलवा दे। ऐसा जब उन्होंने नहीं किया तो पिछले दिनों ममता दो युवकों को लेकर उनके घर चली गई। जहां उसने उनसे मारपीट की।
विज्ञापन
इसकी शिकायत उन्होंने सीओ से की, जिसके बाद मामले की जांच की गई। जांच के बाद इस मामले में सीओ सेकेंड आतिश सिंह ने सिहानी गेट थाने में ममता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। शुक्रवार को इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।