{"_id":"59e4c1ed4f1c1b78548b7a3a","slug":"woman-suicide-due-to-depression","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक तनाव के चलते युवती ने की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मानसिक तनाव के चलते युवती ने की आत्महत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 17 Oct 2017 10:00 AM IST
विज्ञापन
suicide
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली स्थित मयूर विहार फेज-3 में एक युवती ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने युवती को आनन-फानन में नोएडा के सेक्टर-12 मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सेक्टर-24 पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक प्रीती परिवार के साथ दिल्ली मयूर विहार फेज-3 के एक मकान में रहती है। रविवार रात युवती ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। परिजनों ने गंभीर हालत में युवती को नोएडा के सेक्टर 12 मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
जहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। इस संबंध में सेक्टर-24 पुलिस का कहना है कि पूछताछ में परिजनों ने बताया कि युवती काफी समय से बीमार चल रही थी। वह बीमारी के चलते मानसिक रूप से परेशान भी थी। पुलिस का कहना है कि घटना के बारे में दिल्ली पुलिस को सूचना दी गई है।
विज्ञापन