सरकारी फ्लैट में पंखे से लटका मिला महिला वैज्ञानिक का शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली स्थित इंडियन एग्रीकल्चर रिसर्च इंस्टीट्यूट (पूसा इंस्टीट्यूट) में बृहस्पतिवार सुबह महिला वैज्ञानिक ने फांसी लगाकर जान दे दी। उनका शव आवासीय परिसर स्थित सरकारी फ्लैट में पंखे से लटका मिला।
घटनास्थल से एक पेज का अंग्रेजी में लिखा सुइसाइड नोट बरामद किया गया, जिसमें उन्होंने किसी को भी अपने मौत के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। एसडीएम मामले की जांच कर रहे हैं।
मूल रूप से गांव हथौंज थाना खजूरी, बलिया (उत्तर प्रदेश) निवासी पूजा राय (33) पति सुमित कुमार के साथ गुड़गांव स्थित किराये के मकान में रहती थी। उन्हें पूसा इंस्टीट्यूट में भी सरकारी आवास मिला हुआ था।
बृहस्पतिवार सुबह पूजा के परिजन उसकी तलाश करते हुए गुड़गांव से पूसा इंस्टीट्यूट पहुंचे। आवास का दरवाजा बंद था। उन्होंने सुरक्षा अधिकारियों को बताया कि पूजा फोन नहीं उठा रही है। इस पर सुरक्षा अधिकारियों ने परिजनों से पुलिस को फोन करने के लिए कहा।
मौके पर पहुुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर फ्लैट में दाखिल हुई। कमरे में पूजा पंखे में चुन्नी से बने फंदे पर लटकी थी। पुलिस ने बताया कि 2015 में पूजा की शादी हुई थी। पति सुमित का सदर बाजार में सर्जिकल उपकरण का कारोबार है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शादी के एक साल होने की वजह से घटना की जानकारी एसडीएम को दे दी गई है। एसडीएम परिवार वालों का बयान दर्ज करेंगे, उसके बाद ही कोई मामला दर्ज किया जाएगा।
‘मौत पर न हो ज्यादा चर्चा’
एक पन्ने के सुइसाइड नोट में पूजा ने लिखा है कि अब बहुत जी ली जिंदगी मैंने। उसकी मौत पर कोई मजाक न उड़ाए और न ही इसकी कोई चर्चा करे। उसकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है।
हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कोई भी शख्स सुइसाइड किसी कारण से करता है। पुलिस इसकी जांच में जुटी है। पुलिस दंपति के बीच के संबंध और परिवार वालों से पूजा के बारे में पूछताछ कर जानकारी हासिल कर रही है।