फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman sarpanch caught red handed on taking bribe, sent to jail

इस महिला सरपंच की करतूत ने शर्मसार किया गांव का नाम, पहुंची जेल

Thu, 09 Feb 2017 11:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद(बल्लभगढ़)
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद(बल्लभगढ़) Updated Thu, 09 Feb 2017 11:02 AM IST
विज्ञापन
woman sarpanch caught red handed on taking bribe, sent to jail
मह‌िला सरपंच र‌िश्वत लेते पकड़ी गई - फोटो : अमर उजाला

बल्लभगढ़ में विजिलेंस टीम ने मंगलवार देर शाम मुजैड़ी गांव की सरपंच को 50 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


विजिलेंस टीम ने आरोपी सरपंच को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। जहां से उसे नीमका जेल भेज दिया गया है।

विजिलेंस टीम के इंस्पेक्टर ओमप्रकाश के मुताबिक दिल्ली के रहने वाले बलेंद्र सिंह ने गांव मुजैड़ी में मछली पालन के लिए तालाब ठेके पर लेने को आवेदन किया था। इसकी एवज में गांव की सरपंच रानी ने ठेकेदार से 50 हजार की रिश्वत मांगी।

विज्ञापन

ठेकेदार ने इसकी शिकायत विजिलेंस को दे दी

woman sarpanch caught red handed on taking bribe, sent to jail
मह‌िला सरपंच र‌िश्वत लेते पकड़ी गई - फोटो : अमर उजाला

ठेकेदार ने इसकी शिकायत विजिलेंस को दे दी। सरपंच को रंगे हाथ पकड़ने के लिए विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया। बलेंद्र ने आईएमटी चौक पर सरपंच को रिश्वत के रुपये देने के लिए फोन किया।

शाम को आईएमटी चौक पर रुपये लेने के लिए सरपंच अपने पति नरेंद्र सिंह के साथ पहुंचीं। जैसे ही उन्होंने रिश्वत हाथ में ली, तभी विजिलेंस की टीम ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया।

इसकी शिकायत स्टेट विजिलेंस थाना गुड़गांव में दर्ज की गई है। इस मौके पर तहसीलदार बिजेंद्र राणा भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed