{"_id":"59cbe53b4f1c1bca538b4b07","slug":"woman-saddled-with-a-sharp-sharpened-weapon","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैया, मम्मी का किसी ने गला काट कर हत्या कर दी है...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भैया, मम्मी का किसी ने गला काट कर हत्या कर दी है...
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
Updated Thu, 28 Sep 2017 09:35 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव पृथला में 40 वर्षीय महिला की तेज धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतका का शव खून से लथपथ अवस्था में बंद कमरे से बरामद हुआ है।
विज्ञापन
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मृतका के परिजनों की शिकायत अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पलवल, जांच अधिकारी विजयपाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि गांव पृथला में एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई तो देखा कि गांव निवासी जिलेसिंह की पत्नी वीना का शव उसी के कमरे के अंदर खुुन से लथपथ जमीन पर पड़ा हुआ था और उसका गला कटा हुआ था।
विज्ञापन
पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। मृतका के पुत्र हेमंत ने बताया कि वह अपनी दुकान पर था। उसे उसके छोटे भाई का फोन आया कि मम्मी की किसी ने गला काट कर हत्या कर दी है।
जब वह घर पहुंचा तो उसकी मम्मी वीना जमीन पर खून से लथपथ जमीन पर पड़ी हुई थी। फिलहाल पुलिस ने मृतका के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।