{"_id":"71c49a7934f4d3c1a007bdec38808955","slug":"woman-raped-by-three-youths-in-modinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को खेत में खींचकर गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती को खेत में खींचकर गैंगरेप
अमर उजाला, मोदीनगर
Updated Sat, 05 Jul 2014 01:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना भोजपुर के एक गांव में दो छात्राओं के साथ दुष्कर्म का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि शुक्रवार को थाना भोजपुर के ही एक और गांव में शौच के लिए खेत में गई एक युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
गांववालों और परिजनों ने बताया कि तीन युवकों ने खेत में लड़की को खींच लिया और मुंह में कपड़ा ठूंसकर वारदात की। युवती बेहोश और निर्वस्त्र हालत में मिली।
विज्ञापन
दूसरी तरफ, पुलिस ने छेड़छाड़ और रेप की कोशिश की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर युवती को मेडिकल के लिए भेजा है। लोगों का आरोप है कि पुलिस पीड़ित परिवार पर रौब गालिब कर मामले की लीपापोती में लगी है।
विज्ञापन
गांववालों और परिजनों ने बताया कि भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती (18) अपनी मां के साथ शुक्रवार शाम पांच बजे खेत में शौच के लिए गई थी। पहले से मौजूद तीन युवकों ने उसे जबरन खेत में खींच लिया और उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
उसकी मां शौच के बाद बेटी को आवाज देने लगी और कोई जवाब नहीं मिला तो वह उसे तलाशने लगी। कुछ दूरी पर युवती खेत में निर्वस्त्र पड़ी थी। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। वह बेहोश थी। पीड़िता की मां ने गांव आकर परिवार के लोगों को पूरी घटना बताई।
इस पर गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। बाद में लोग युवती को थाने ले गए। गैंगरेप का मामला होने के कारण एसपी देहात जगदीश शर्मा और सीओ सोहनवीर सिंह भी थाने पहुंचे। एसपी देहात और सीओ ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
तहरीर से रेप की कोशिश और छेड़छाड़ की धारा बनती है। रेप या गैंगरेप की बात सामने नहीं आई है। युवती भी इससे इनकार कर रही है। मेडिकल कराया जा रहा है।