{"_id":"4a33aca1d6ae0162b166af737c2eaab6","slug":"woman-murdered-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहू की चीख सुनकर कमरे में पहुंची तो देखा कि...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहू की चीख सुनकर कमरे में पहुंची तो देखा कि...
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 22 Feb 2014 01:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के सेक्टर चार निवासी बिल्डिंग मैटिरियल सप्लायर के घर लूट के ईरादे से घुसे बदमाशों ने उसकी पत्नी की हत्या कर दी।
विज्ञापन
घटना के समय मृतका की सास बाहर टहल रही थी। बहू की चीख सुनकर जब वह अंदर गई तो बदमाश उसे भी घायल कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस आयुक्त आलोक मित्तल ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना कर एसीपी सिटी नरेंद्र कादियान को मामले की जांच की जिम्मेदारी सौंप दी। मृतका के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है।
यह भी पढ़ें: मांस पकाने से मना करने पर किया अननेचुरल टॉर्चर
विज्ञापन
घटना शुक्रवार सुबह करीब 8:40 बजे की है। सेक्टर चार के मकान नंबर 1848 में सजंय हुड्डा अपनी मां सुमित्रा, पत्नी संजीता और सात साल की भांजी भूमिका रह रही है। शुक्रवार सुबह संजय भूमिका को स्कूल छोड़ने गया था।
विज्ञापन
जिस समय बदमाश उसके घर में दाखिल हुए, उस समय उसकी पत्नी रसोई में काम कर रही थी तथा उसकी मां बाहर टहल रही थी। पुलिस को दिए बयान में सुमित्रा ने बताया कि पांच युवक उनके घर के सामने आकर ठहरे।
उनमें से चार युवक अंदर चले गए, जबकि एक बाहर खड़ा हो गया। वह जब तक गेट पर खड़े युवक के पास पहुंचकर पूछताछ करती, अंदर से संजीता की चीख आई। सुमित्रा दौड़ कर अंदर जाने लगी तो गेट पर खड़े बदमाश ने उसके मुंह पर घूंसा मारा।
जिससे उसके मुंह से खून बहने लगा और गिर पड़ी। वह तुरंत उठी और अंदर की ओर लपकी। संजीता को दो बदमाशों ने दबोच रखा था। एक ने गला दबा रखा था तथा दूसरा उसके हाथों को कस कर पकड़े था। जबकि तीसरा बदमाश संजीत के चैन, अंगूठी व कड़े उतार चुका था। बहू की हालत देख वह उसकी मदद को आगे बढ़ी तो बदमाशों ने उसे बुरी तरह पीट दिया। वह जोर से चीखी और किसी सतपाल को नाम लिया।
यह भी पढ़ें: IGI एयरपोर्ट पर मिले ब्रीफकेस और बैग में...
शोर सुनकर जब तक पडोसी पहुंचते, उससे पहले की बदमाश मौके की नजाकत को समझ वहां से फरार हो गए। लोग घायल संजीता को अस्पताल लाए जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
100 मीटर दूर है चौकी
संजय के मकान से पुलिस चौकी महज 100 मीटर की दूरी पर है। सुबह के समय चौकी के एकदम नजदीक ऐसी घटना होने से यहां के निवासी खासे खौफ में हैं। लोगों का आरोप है कि घटना की सूचना देने जब चौकी पहुंचे तो वहां एक सिपाही मौजूदा था। संजय ने कहा कि घटना की सूचना पुलिस को दी लेकिन पुलिस समय से नहीं पहुंची, वरना बदमाश पकड़े जाते। घटना के बाद पुलिस आधे घंटे देरी से पहुंची।
पुलिस की छह टीमें गठित
घटना की जांच के लिए पुलिस की छह टीमें गठित की गई है। एसीपी सिटी नरेंद्र कादियान ने कहा कि तीन टीमें स्पेशल ब्रांच और तीन टीमें थाने की बनाई गई है। हत्या लूट के ईरादे से ही की गई लगती है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।