फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman murdered for protesting against daughter molestation

बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर मां की हत्या

Sat, 31 May 2014 11:48 AM IST
Updated Sat, 31 May 2014 11:48 AM IST
विज्ञापन
Woman murdered for protesting against daughter molestation

जहां एक ओर पूरे राजनीतिक गलियारे में बदायूं गैंगरेप को लेकर हंगामा मचा हुआ है वहीं बदायूं की मूल निवासी और नोएडा में रह रही एक महिला की कुछ मनचले युवकों ने हत्या कर दी। ये हत्या रंजिश को लेकर की गई है।

विज्ञापन


नोएडा में नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनचलों ने उसकी मां की हत्या कर दी। सेक्टर-20 थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मकान मालिक सहित तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

बेटी से छेड़खानी का ‌किया था ‌विरोध

Woman murdered for protesting against daughter molestation

पुलिस के अनुसार मूलरूप से उझानी बदायूं निवासी प्रवेश (35) अपनी दो बेटियों के साथ हरौला में किराए पर रहती थी। महिला सेक्टर-6 के डी-ब्लॉक स्थित एक गारमेंट कंपनी में नौकरी करती थी।

महिला का पति कालीचरण करीब चार साल पहले उसे छोड़कर चला गया था। महिला का सौतेला बेटा दुर्गापाल भी बगल के कमरे में अपनी पत्नी के साथ रहता है।

यहां मकान मालिक का बेटा हरौला निवासी जीतू अपने दोस्तों के साथ प्रवेश की नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ करता था। तीन माह पहले बाथरूम जाते समय भी तीनों ने लड़की से छेड़खानी की थी। प्रवेश और उसके सौतेले बेटे ने इसका विरोध किया और थाना-सेक्टर 20 में शिकायत भी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रं‌जिश में कर दी गला दबाकर हत्या

Woman murdered for protesting against daughter molestation

जब से प्रवेश ने पु‌लिस में ‌शिकायत की थी उसके बाद से ही आरोपी जीतू और अशोक नगर निवासी सोनू महिला से रंजिश रखने लगे। दुर्गापाल द्वारा दी शिकायत के अनुसार बृहस्पतिवार रात करीब 12:30 बजे प्रवेश बाथरूम आई तो आरोपी जीतू और सोनू ने एक अन्य के साथ मिलकर प्रवेश के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

महिला के बेहोश होने पर आरोपियों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। रात में प्रवेश का शव बाथरूम के बाहर पड़ा देख पड़ोसियों ने इसकी सूचना उनकी बेटियों और पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मामले की जांच कर रहे सीओ फर्स्ट नोएडा, शिवराम यादव ने बताया ‌कि छेड़खानी मामले में शिकायत पर पुलिस ने क्या कार्रवाई की, उसकी जांच कराई जा रही है। लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed