फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman murder in Delhi, rape suspected

महिला को पेड़ पर उल्टा लटका कर मारा, रेप की आशंका

Sun, 30 Mar 2014 05:30 PM IST
Updated Sun, 30 Mar 2014 05:30 PM IST
विज्ञापन
Woman murder in Delhi, rape suspected

दिल्ली में उत्तम नगर इलाके में शनिवार सुबह एक 42 वर्षीय महिला की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। महिला का शव हस्तसाल स्थित पार्क से मिला।

विज्ञापन


पुलिस ने महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने की बात से इनकार किया है। पुलिस के अनुसार शनिवार सात बजे हस्तसाल स्थित पार्क में एक महिला का शव होने की सूचना मिली।
विज्ञापन


महिला का शव एक टूटे हुए पेड़ पर उल्टा पड़ा था। उसके कपड़े अस्त व्यस्त थे। उसके सिर पर भारी पत्थर से वार किया गया था।

रात में निकलने की थी आदत

Woman murder in Delhi, rape suspected

पुलिस को मौके से खून से सना पत्थर भी मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की पहचान सुखमति (42) के रूप में हुई।

वह अपने पति और बेटे के साथ उत्तम नगर मेट्रो स्टेशन के पास स्थित रैनबसेरे में रहती थी। वह नशे की आदी थी और नशे के लिए रात में भी निकल जाती थी।

पुलिस को आशंका है कि पार्क में किसी ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया है और विरोध करने पर पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी है। उत्तम नगर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर रात में पार्क के आस पास रहने वालों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed