फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman murder in delhi case solved neighbor killed her

महिला की हत्या का मामला सुलझा: पड़ोसी के भाई ने की थी हत्या

Thu, 23 Mar 2017 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 23 Mar 2017 09:38 AM IST
सार


​, शाहजहांपुर यूपी से गिरफ्तार 
- दुष्कर्म का किया था प्रयास, विरोध करने पर की थी हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। 

विज्ञापन
woman murder in delhi case solved neighbor killed her
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पश्चिम जिले के जहांगीरपुरी इलाके में रविवार को घर में घुसकर 22 वर्षीय महिला रिंकू की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने महिला के पड़ोसी के भाई को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जलालाबाद, शाहजहांपुर निवासी डब्लू (25) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


डब्लू ने जबरन घर में घुसकर रिंकू के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। उसके शोर मचाने पर पकड़े जाने के डर से आरोपी ने चुन्नी से गला घोंटकर रिंकू की हत्या कर दी थी। बाद में वह उसकी अंगूठी, चेन और मोबाइल लूटकर फरार हो गया था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त मिलिंद डुंबरे ने बताया कि रविवार शाम को जहांगीरपुरी सी-ब्लॉक के एक मकान में रिंकू की लाश फर्श पर पड़ी मिली थी। कमरे में ही 10 माह की मासूम बच्ची बुरी तरह रोती हुई मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मामले की सूचना मृतका के पति को दी गई। खबर मिलते ही वह भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि जिस बिल्डिंग में रिंकू किराये पर रहती थी।

भाई काम की तलाश में दिल्ली आया था

woman murder in delhi case solved neighbor killed her

उसी की ऊपर वाली मंजिल पर राजू नामक युवक रहता है। पांच दिन पहले उसका भाई काम की तलाश में दिल्ली आया था। पुलिस को पता चला कि घटना के बाद से ही वह फरार है। इस पर पुलिस ने शक के आधार पर उसकी तलाश शुरू की।

छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपी को  जलालाबाद, शाहजहांपुर, यूपी से मंगलवार को दबोच लिया। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल कर ली। आरोपी ने बताया कि दिल्ली आने के बाद वह अपने भाई के कमरे में रुका।

​उसने देखा कि ज्यादातर समय रिंकू अपने बच्चे के साथ अकेली रहती थी। रविवार शाम को वह रिंकू के कमरे में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। रिंकू के शोर मचाने पर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। बाद में वह चेन, अंगूठी और मोबाइल लेकर फरार हो गया। पुलिस आरोपी से लूटा गया सामान बरामद करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed