फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman held with drugs in faridabad.

फरीदाबादः गांजे के साथ महिला गिरफ्तार

Thu, 09 Oct 2014 07:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 09 Oct 2014 07:26 PM IST
विज्ञापन
Woman held with drugs in faridabad.

बल्लभगढ़ के मुजेसर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक महिला को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को जानकारी मिली कि जवाहर कॉलोनी में रहने वाली कुमोद देवी बुधवार की शाम को गांजा बेचने के लिए दिल्ली की तरफ जा रही है।

विज्ञापन


जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद एक टीम गठित की गई। उसी के आधार पर जवाहर कॉलोनी के बाहरी क्षेत्र में महिला को पुलिस चेकिंग के दौरान पकड़ा गया।
विज्ञापन


जुआ अड्डे पर छापा, आठ पकड़े
जुआ अड्डे पर छापामार मारकर भूपानी पुलिस ने संचालक सहित आठ लोगों को हिरासत में लिया है। उनके पास से पुलिस ने करीब तीन लाख रुपये बरामद किए।

भूपानी थाना क्षेत्र मवई गांव स्थित खड्डा कॉलोनी निवासी भूत सिंह के घर में पिछले कई दिनों से जुआरियों का जमावड़ा लग रहा था। सीएसआई कुलदीप सिंह ने मंगलवार देर रात भूत सिंह के घर पर छापा मार।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर के अंदर मकान मालिक के अलावा ओल्ड फरीदाबाद निवासी विक्की, एहतराम, अशोक कुमार, बीर सिंह, तिलक राज, महेश और मुरारी लाल जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़े गए। पुलिस को फड़ से 2.97 लाख रुपये और ताश के पत्ते बरामद हुए।

डेढ़ लाख की देसी शराब बरामद
चुनावी बंदी में दोगुनी कीमत पर बेचने के लिए जमा की गई करीब डेढ़ लाख रुपये की देसी शराब भूपानी पुलिस ने बरामद की। एक जमाखोर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


दयालपुर खेड़ा गांव निवासी बिट्टू के घर से भूपानी सीएसआई कुलदीप सिंह ने मंगलवार देर रात मस्ताना देसी शराब की चालीस पेटियां बरामद कीं।

पकड़े गए बिट्टू ने बताया कि यह शराब मतदान की पाबंदी के दौरान दोगुनी कीमत पर बेचने के लिए जमा कर रहा था। सीएसआई ने बताया कि पकड़ी गई शराब की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। बिट्टू को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed