फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman found dead in house

कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव

Sun, 15 Jun 2014 04:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजला, फरीदाबाद Updated Sun, 15 Jun 2014 04:27 PM IST
विज्ञापन
Woman found dead in house

फरीदाबाद के थाना सराय ख्वाजा की पल्ला चौकी क्षेत्र में एक महिला का शव उसके ससुराल में फांसी के फंदे से लटका मिला।

विज्ञापन


मृतका के मायके वालों ने पति पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। शुक्रवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि तिलपत की बाबा सूरदास कॉलोनी में महिला कोमल(22) का शव उसके घर में पड़ा है, जिसने फांसी लगा रखी है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घर से महिला का पति फरार था। मौके पर पहुंचे दिल्ली के संगम विहार, ब्लॉक-6 निवासी कोमल के पिता रामकिशोर गुप्ता ने पुलिस को बताया कि कोमल की शादी 29 जून 2012 को सोनू उर्फ सुनील से हुई थी।
विज्ञापन


शादी के कुछ माह बाद ही सोनू ने पागल होने का बहाना किया और घर से चला गया। बाद में उसे पता चला कि उसका किसी अन्य लड़की से अफेयर है, उसी के पास वह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन बाद सोनू लौट आया और कोमल को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। आरोप है कि दहेज के लिए सोनू ने ही कोमल को मारा है और फांसी पर लटका कर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया है। पुलिस ने सोनू के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed