फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman foreign facebook friend frauds with her worth rupees 1 lakh 25 thousand

आईजीआई एयरपोर्ट से आया फोन और लुट गए महिला के सवा लाख रुपए

Mon, 02 Jan 2017 02:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 02 Jan 2017 02:00 PM IST
विज्ञापन
woman foreign facebook friend frauds with her worth rupees 1 lakh 25 thousand
- फोटो : GettyImages

फेसबुक पर विदेशी शख्स से फ्रेंडशिप करना महिला को भारी पड़ गया। आरोपी ने महिला को व्हाट्सअप पर पत्नी और बेटी की सड़क हादसे में मौत की दुखभरी कहानी सुनाकर भावुक कर दिया। लव गिफ्ट भेजने का बहाने उससे सवा लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता की शिकायत पर मोती नगर थाना पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


कविता (32) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ सुदर्शन पार्क इलाके में रहती है। वह प्राइवेट नौकरी करती है। बीते अप्रैल माह में फेसबुक पर स्कॉटलैंड के रहने वाले डॉक्टर जैम्स से उसकी दोस्ती हुई।
विज्ञापन


इसके बाद व्हाट्सअप पर भी बातचीत होने लगी। मई में जेम्स ने बताया कि उसकी पत्नी और बेटी की सड़क हादसे में मौत हो गई है। उसका छोटा बेटा है, जो दुबई में पढ़ता है।  दुखभरी बातें सुनाकर जेम्स कविता के निकट आने लगा और उसे एक गिफ्ट भेजने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

एयरपोर्ट से आई ग‌िफ्ट आने की सूचना

woman foreign facebook friend frauds with her worth rupees 1 lakh 25 thousand

कुछ दिन बाद कविता के पास आईजीआई एयरपोर्ट से एक लड़की का फोन आया। उसने कविता के नाम से एक गिफ्ट पैक आने की जानकारी दी। साथ ही कस्टम फीस के नाम पर 15 हजार रुपये बैंक अकाउंट में जमा करने के लिए कहा।

कविता ने रुपये जमा कर दिए। उसके बाद लड़की ने दोबारा फोन कर बताया कि गिफ्ट में विदेशी करेंसी है, जो गैर कानूनी है। इसके लिए उसे 95 हजार रुपये जमा करवाने होंगे। कविता ने 95 हजार रुपये जमा करवा दिए।

हालांकि, शक होने पर कविता ने मोतीनगर थाने में इस बाबत शिकायत दी। इसके बाद से डॉक्टर जेम्स नाम के शख्स का मोबाइल फोन बंद आ रहा है। पुलिस ने मामले की तकनीकी जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed