फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman died after pregnancy in gurgaon

प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप 

Fri, 22 Apr 2016 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 22 Apr 2016 09:35 AM IST
विज्ञापन
woman died after pregnancy in gurgaon

सिविल अस्पताल में बृहस्पतिवार को प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो गई। बताया गया है कि अस्पताल में माकूल इलाज की सुविधा नहीं होने के कारण महिला को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया था, लेकिन वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहां से मृत शरीर को सिविल अस्पताल भेज दिया गया। महिला के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। हालांकि अभी इस बाबत कोई लिखित शिकायत नहीं दी है।

विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक गांव गढ़ी मूरली की 22 वर्षीय पूजा को प्रसव पीड़ा के बाद बुधवार रात करीब 9:00 बजे अस्पताल लाया गया था। परिजनों का आरोप है कि यहां आने के बाद उसे एक बार डॉक्टर ने चेक किया। इसके बाद तकलीफ ज्यादा बढ़ गई। रात को डॉक्टर व अन्य स्टाफ को बार-बार बुलाया गया, लेकिन इसके बावजदू कोई महिला को देखने तक नहीं आया।
विज्ञापन


इसे लेकर परिजनों की रात में डॉक्टर व स्टाफ नर्स के साथ बहस भी हुई। इसके बाद तड़के करीब 4:00 बजे प्रसव कराया गया। परिजनों ने बताया कि प्रसव के बाद महिला की तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई। इसके बावजूद डॉक्टर स्थिति नियंत्रण में कहकर टाल रहे थे। जब स्थिति ज्यादा बिगड़ गई तो मरीज को सुबह 6:00 बजे सफदरजंग रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल पहुंचने तक स्थिति बहुत बिगड़ गई और वहां इलाज शुरू करने से पहले मरीज के परिजनों को बता दिया गया कि 95 फीसदी तक रक्तस्राव हो चुका है। बचने की स्थिति बहुत ही कम है। इलाज के दौरान 7:50 बजे महिला की मौत हो गई।


इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है, फिर भी इस मामले में संबंधित डॉक्टरों व स्टाफ से जानकारी ली गई है। प्रसव के बाद बच्चेदानी वापस अपने स्थान पर नहीं पहुंच रही थी, जिससे मरीज की स्थिति बिगड़ रही थी। इसस वजह से मरीज को रेफर किया गया था।  -डॉ. कांता गोयल, प्रधान चिकित्सा अधिकारी: 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed