{"_id":"5cc6dce5bdec22076d203d8a","slug":"woman-beaten-to-death-by-in-laws-in-dadri-in-dowry-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की लालच में हैवान बने ससुराल वाले, पीट-पीटकर बहू को उतारा मौत के घाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कार की लालच में हैवान बने ससुराल वाले, पीट-पीटकर बहू को उतारा मौत के घाट
Mon, 29 Apr 2019 04:45 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दादरी(ग्रेटर नोएडा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दादरी(ग्रेटर नोएडा)
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 29 Apr 2019 04:45 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दादरी में दहेज में कार की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतका के भाई ने एक महिला समेत चार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने अभियुक्तों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गौतमबुद्ध नगर के गांव नंगला शाहपुर निवासी सुरेश चंद की बेटी शिखा की शादी 25 फरवरी 2013 को ग्रेटर नोएडा के घोड़ी-बछेड़ा गांव निवासी देवेंद्र पुत्र हेम सिंह के साथ के साथ हुई थी। शादी में सुरेश चंद ने अपनी हैसियत से अधिक दान-दहेज दिया था।
विज्ञापन
आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले दहेज में कार की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। कई बार तो विवाहिता को मारपीट कर मायके में छोड़ दिया जाता था, लेकिन बातचीत कर फिर उसे साथ ले जाते थे।
विज्ञापन
मृतका के परिजन का आरोप है कि शनिवार को शिखा की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। सूचना पर जब परिजन ससुराल पहुंचे तो आंगन में शिखा मृत अवस्था में मिली। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के परिजन ने पति देवेंद्र, ससुर हेम सिंह, देवर केशव व सास मीना के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश में लगी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।- नीरज मलिक, प्रभारी निरीक्षक