फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman bag nached in faridabad

रुपये गिरने का झांसा दे महिला का बैग चुराया 

Wed, 19 Oct 2016 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 19 Oct 2016 09:42 AM IST
विज्ञापन
woman bag nached in faridabad
- फोटो : अमर उजाला
महिला को सड़क पर उसके रुपये गिरे होने का झांसा देकर दो युवक उसका सवा लाख रुपयों से भरा बैग उठा ले गए। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


एनआईटी बंग्ला प्लॉट में रहने वाले अनंत मल्होत्रा का खाता नीलम-बाटा रोड स्थित आईसीआईसीआई में है। सोमवार को उन्हें किसी खाते में सवा लाख रुपये जमा करवाने थे। वह पत्नी रोमा के साथ में बैंक गए।
विज्ञापन


बाहर कार खड़ी कर अनंत बैंक के अंदर चले गए जबकि रोमा रुपयों भरा बैग लिए हुए कार में ही बैठ कर उनका इंतजार कर रही थीं। इस दौरान दो युवक उनकी कार के पास आए। उनमें से एक युवक ने रोमा से कहा कि मैडम आपके कुछ रुपये सड़क पर गिर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कार से बाहर झांक कर देखा तो सौ सौ रुपये के कुछ नोट सड़क पर पड़े दिखे। कार का दरवाजा खोल कर वह बाहर आईं और नोट उठाने लगीं इसी दौरान दोनों युवक सवा लाख रुपयों से भरा कार में रखा बैग निकाल कर फरार हो गए।


वह जब रुपये उठा कर पलटीं तो बैग और दोनों युवक गायब थे। उन्होंने शोर मचाया, मौके पर इक_ा हुए लोगों ने माजरा समझने के बाद हुलिया के आधार पर युवकों को आस पास तलाशने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। एसएचओ कोतवाली इंस्पेक्टर सुरेश भड़ाना ने बताया कि केस दर्ज कर हुलिया के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed