{"_id":"893d0b4cd80dcf26def88521f2a8f0fb","slug":"woman-backs-off-her-gang-rape-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदला लेने के लिए लगाया था गैंगरेप का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदला लेने के लिए लगाया था गैंगरेप का आरोप
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 20 Apr 2014 05:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा रोडवेज के पांच ड्राइवरों पर लगे गैंगरेप के आरोप के मामले में शनिवार को नया मोड़ आ गया।
विज्ञापन
पुलिस की जांच में महिला अपने आरोपों से पलट गई। जांच में सामने आया कि कर्ज के रुपयों को लेकर यह सारा मामला हुआ था।
ज्ञात हो कि शुक्रवार को मेवात निवासी एक महिला ने बल्लभगढ़ बस अड्डा पुलिस चौकी में रोडवेज के पांच ड्राइवरों पर गैंगरेप का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस जांच में जुट गई थी।
यह भी पढ़ें: 'अब तुम अकेले रहो, मैं चली'
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को दिए अपने मौखिक बयान के बाद महिला लिखित शिकायत देने से कतरा रही थी। इसी कारण मामला दर्ज नहीं हो सका था।
शनिवार को पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि इस महिला का रोडवेज के एक ड्राइवर से रुपयों का लेन-देन था। महिला उस चालक से रुपये मांगने के लिए उसके कमरे पर पहुंच गई थी, जहां पर रोडवेज के अन्य ड्राइवर भी थे।
विज्ञापन
वहां पर महिला के साथ चालकों की कहासुनी हो गई। गुस्साई महिला ने चालकों को फंसाने के लिए पुलिस चौकी में आकर गैंगरेप होने की मौखिक रूप से शिकायत कर दी। पुलिस के मुताबिक, आरोप झूठा पाए जाने पर दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।
विज्ञापन