फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman arrested and kidnapped child rescued from her in gurugram

गुरुग्रामः घर के बाहर खेल रहे थे भाई-बहन, महिला ने झांसा देकर बच्चे को किया अगवा

Wed, 30 Jan 2019 11:46 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 30 Jan 2019 11:46 AM IST
सार

  • 11 वर्षीय बहन के साथ खेल रहा था घर के बाहर
  • देर से नजर रखे हुए थी कांता
  • बहन को बहाने से अंदर भेज भाई को उठा कर हुई फरार

विज्ञापन
woman arrested and kidnapped child rescued from her in gurugram

विस्तार

गुरुग्राम के ओम नगर में एक महिला द्वारा अपहृत ढाई साल के बच्चे को मंगलवार को पुलिस ने पांच घंटे के अभियान के बाद मुक्त करा लिया। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। घटना मंगलवार की सुबह सात बजे की है जब प्रियांशु अपनी 11 वर्षीय बहन के साथ खेल रहा था।
विज्ञापन


गुरुग्राम पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी सुभाष बोकन ने कहा, "आरोपी महिला कांता ने पहले बच्चे और उसकी बहन पर दूर से नजर रखी। इसके बाद उसने प्रिया से कहा कि कोई उसे घर के अंदर बुला रहा है।" 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब प्रियंका घर के अंदर गई, आरोपी ने तुरंत बच्चे को उठाया और वहां से फरार हो गई। प्रियांशु की मां ने तुरंत इस घटना की सूचना पुलिस को दी। बोकन ने कहा कि आरोपी महिला को कैमरे में भागते हुए देखा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आरोपी प्रियांशु को अपने घर ले गई थी तब से ही वह लगातार रो रहा था। इस दौरान उसके पड़ोसियों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। अधिकारी ने कहा कि पुलिसकर्मियों ने कांता के घर पर छापा मारा और उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed