फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   with small dispute some goons murder van driver

सवारी बिठाने को लेकर विवाद में वैन चालक की हत्या

Mon, 07 Apr 2014 08:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 07 Apr 2014 08:00 PM IST
विज्ञापन
with small dispute some goons murder van driver

दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में रविवार रात कुछ हमलावरों ने एक वैन चालक पर हॉकी स्टिक और ईट से हमला कर दिया। उसे जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सोमवार सुबह उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। उत्तम नगर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि सवारियों को बिठाने को लेकर वैन चालक का कुछ लोगों से विवाद चल रहा था।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक नौशाद(26) शिव विहार स्थित जे जे कालोनी में सपरिवार रहता था। वह शिव विहार और उत्तम नगर के बीच किराए पर अपनी वैन चलाता था। रविवार रात वह घर लौट रहा था। इसी दौरान सात आठ लोगों ने उसे रोका औैर उसपर हॉकी स्टिक और ईट से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन


राहगीर की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नौशाद को उपचार के लिए दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल पहुंचाया। उत्तम नगर थाने की पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि सवारी को बिठाने को लेकर उसका कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। स्टैंड में रहने वाले लोगों से पूछताछ में पता चला कि रूट विवाद को लेकर नौशाद का कई लोगों से झगड़ा हो चुका था। हाल फिलहाल में भी एक व्यक्ति से झगड़ा हुआ था, लेकिन उनके बीच समझौता हो गया था।


पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है। सभी आरोपी अभी फरार हैं। फिलहाल पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तक की जांच में सवारी बिठाने की विवाद की वजह से ही हमला किए जाने की बात सामने आई है। बावजूद पुलिस अन्य पहलूओं पर भी जांच कर रही हैं। जिसमें नौशाद का अपने पड़ोसी के साथ विवाद होना भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed