फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   with 26 pistol police arrest weapons smuggler

26 पिस्टल के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा हथियारों का तस्कर

Thu, 14 Apr 2016 05:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 14 Apr 2016 05:03 AM IST
विज्ञापन
with 26 pistol police arrest weapons smuggler
पिस्टल - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वह अवैध हथियारों की खेप लेकर दिल्ली आया था। उसके कब्जे से 26 पिस्टल बरामद की गई है। एक अन्य आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। गिरोह के सदस्य दिल्ली, यूपी व हरियाणा के बदमाशों को अवैध हथियार सप्लाई करते थे।

विज्ञापन


स्पेशल सेल उपायुक्त प्रमोद कुशवाह के अनुसार स्पेशल सेल की टीम को 12 अप्रैल को सूचना मिली थी कि  अंतरराज्यीय गिरोह दिल्ली, यूपी व हरियाणा के बदमाशों को अवैध हथियार सप्लाई करने में लगा हुआ है। गिरोह के सदस्य धौलाकुआं में अवैध हथियारों की खेप देने आएंगे।
विज्ञापन


आरोपियों को पकड़ने के लिए इंस्पेक्टर राजेश व एसआई अमरीक सिंह की विशेष टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने यहां घेराबंदी कर मध्यप्रदेश निवासी सरनाम सिंह को पकड़ लिया। उसका साथी पप्पू फरार होने में कामयाब हो गया। सरनाम सिंह के कब्जे से बैग में रखी अवैध पिस्टल बरामद की गईं। सरनाम सिंह प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। वह पप्पू के संपर्क में आया और अवैध हथियारों की सप्लाई करने लगा। वह हथियारों की खेप खारगोन और मध्यप्रदेश से लेता था और दिल्ली, हरियाणा व यूपी के बदमाशों को सप्लाई करता था। आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रयास व चोरी के मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed