फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   with 1.70 crores drugs three arrested

1.70 करोड़ की ड्रग्स के साथ तीन धरे, अलग-अलग जगह से गिरफ्तार

Fri, 22 Apr 2016 04:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 22 Apr 2016 04:10 AM IST
विज्ञापन
with 1.70 crores drugs three arrested
गिरफ्तार - फोटो : getty

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले नाइजीरियाई व्यक्ति समेत तीन लोगों को दिल्ली में अलग-अलग जगह से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से बढ़िया क्वालिटी की 460 ग्राम हेरोइन और 55 ग्राम कोकीन बरामद की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद ड्रग्स की कीमत करीब एक करोड़ 70 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार नाइजीरियाई के कब्जे से एक लाख 14 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त रविन्द्र यादव के अनुसार शाखा में तैनात एएसआई संजय को 10 अप्रैल को सूचना मिली थी कि महावीर एंक्लेव में रहने वाला नाइजीरियाई दिल्ली में कोकीन सप्लाई करता है। वह कोकीन की खेप लेकर जिला सेंटर, जनकपुरी के पास आएगा। पुलिस टीम ने यहां घेराबंदी कर ओमोखोजेई सन्नी (49) को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 35 लाख रुपये की कीमत की करीब 55 ग्राम कोकीन बरामद की गई।
विज्ञापन


सन्नी 2015 में बिजनेस वीजा पर भारत आया था। उसकी बेटी हैदराबाद में पढ़ाई करती है। बिजनेस में उसे घाटा हो गया तो वह हेरोइन की  सप्लाई करने लगा। पकड़े जाने से पहले वह 45 ग्राम कोकीन की सप्लाई कर चुका है। इसकी पत्नी व तीन बच्चे नाइजीरिया में ही रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर शाखा में तैनात एसआई संजय की टीम ने कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन के पास घेराबंदी कर 12 अप्रैल को ग्राम व पोस्ट केशवपुर, जिला सिरोली बरेली, यूपी के नवाब उर्फ खेरा (30) को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से 200 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। अंतराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई जा रही है। हेरोइन की खेप को ये बरेली से दिल्ली लेकर आया था। अपराध शाखा की एक अन्य टीम ने न्यू रोहतक रोड के पास से ओमप्रकाश गुप्ता (65) को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से 260 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद हेरोइन की कीमत 75 लाख रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed