फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   wine mafia died in gurgaon after fall in dig

शराब माफिया की गड्ढे में गिर कर मौत, शव के पास मिले 150 पव्वे

Sat, 16 Apr 2016 04:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 16 Apr 2016 04:35 PM IST
विज्ञापन
wine mafia died in gurgaon after fall in dig
- फोटो : डेमो फोटो

गहरे गड्ढे में गिरने से एक शराब माफिया की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को उसके शव के पास से करीब 150 देशी शराब के पव्वे मिले हैं। फिलहाल पुलिस ने मृतक सलीम के पिता रति खां के ब्यान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस शव उसके परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


पिनगवां चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात्रि उसके पास करीब 8.40 बजे फोन आया कि पिनगवां के पास बन रही आईटीआई के नजदीक तेड़ रोड पर एक आदमी बाइक के साथ गड्ढे में गिर गया है।
विज्ञापन


वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा की एक आदमी करीब 10-12 फुट गहरे गड्ढे में गिरा पड़ा है। उसके ऊपर ही ही पड़ी थी। उसके पास करीब 150 शराब के पव्वे पडे़ हुए थे। उन्होंने तुरंत सरकारी गाड़ी से मृतक को मांडीखेडा के अल-आफिया अस्पताल भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिनगवां चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मृतक सलीम के पिता रति खां नंबरदार निवासी टीकरी ब्रहामण ने दिये अपने ब्यान में कहा कि उसके बेटे के 6 बच्चे हैं। वह ज्यादातर पुन्हाना या अपनी ससुराल खिल्लुका में रहता है। उसे पता चला है कि बेटा बीती रात किसी की बाइक से शराब लेकर जा रहा था।

जब वह पिनगवां के नजदीक बन रही आईटीआई के नजदीक पहुंचा तो रोड पर करीब 10 फीट का गहरा गडढा था जिसमें गिर कर उसकी मौत हो गई है। चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर शराब और मोटरसाईकल को कब्जे में ले लिया गया है, बाकी जांच की जा रही है।

रात भर पुलिस पर लगते रहे हत्या के आरोप
मृतक सलीम के पास मिले फोन पर आई कॉल से पता चला की वह अपनी बहन के पास पैमाखेडा में रहता है। चौकी प्रभारी ने इसकी सूचना पैमाखेडा के सरपंच भूरू को दी। मृतक सलीम की बहन दर्जन भर युवाओं को साथ लेकर आई और सीधा ही आरोप लगाया कि उसके भाई की हत्या पुलिस ने गोली मारकर की है।


पुलिस उसके भाई का पीछा कर रही थी। चौकी प्रभारी ने उनको बताया कि उसकी पुलिस ने कोई पीछा नहीं किया बल्कि उसके पास किसी पत्रकार का फोन आया था तब वह मौके पर गया था। पिनगवां चौकी प्रभारी से मामला बढता देख रात करीब 11 बजे पुन्हाना थाना प्रभारी को भी बुलवा लिया था। बाद में काफी मशक्कत के बाद मृतक के परिजनों की समझ में आया कि सलीम की मौत में पुलिस का कोई हाथ नहीं बल्कि वह एक हादसा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed