{"_id":"5a00997b4f1c1bca678b99be","slug":"wife-took-her-husband-to-police-station-because-of-her-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी की वजह से पत्नी ने पति को कटवाए थाने के चक्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी की वजह से पत्नी ने पति को कटवाए थाने के चक्कर
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 06 Nov 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
couple fight
- फोटो : couple fight
नौकरी छोड़ने का दबाव बनाने पर एक महिला सोमवार दोपहर पति को लेकर कविनगर थाने पहुंच गई। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति उसे ऑफिस जाने से रोकता है। वह एक प्राइवेट कंपनी में अच्छी पोजीशन पर है, ऐसे में वह नौकरी नहीं छोड़ना चाहती। थाने में युवक ने पुलिस के सामने पत्नी से रोते हुए माफी मांगी। इसके बाद पुलिस ने दोनों को समझाकर घर भेज दिया।
विज्ञापन
शास्त्री नगर में रहने वाले युवक की शादी नवंबर 2016 में नोएडा की निजी कंपनी में मैनेजर पद पर काम करने वाली युवती से हुई थी। पति का आरोप है कि शादी के बाद से पत्नी ऑफिस के चलते उसे समय नहीं दे पा रही, जिससे वह परेशान है। महिला ऑफिस से लेट आती है। वहीं, महिला का कहना है वह उसकी कंपनी में अच्छी पोजिशन पर है, ऐसे में वह नौकरी नहीं छोड़ना चाहती है। जबकि पति नौकरी छोड़ने का दबाव बना रहा है।
विज्ञापन
इसी बात को लेकर रविवार को दोनों का झगड़ा हुआ। इस दौरान फिर युवक ने पत्नी से कहा कि वह अपनी जॉब छोड़ दे, इसी बात से नाराज पत्नी पति को लेकर कविनगर थाने पहुंच गई। थाने में पति पुलिस के सामने रोने लगा और पत्नी से माफी मांगने लगा। एसएचओ कविनगर का कहना है कि दंपती को समझाकर घर भेज दिया गया है। दोनों ने पुलिस कोई तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन