सो रहे पति पर पत्नी ने डाला तेजाब, गंभीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसिड एटैक की खौफनाक घटनाओं में अक्सर देखा जाता है कि पुरुष किसी महिला के साथ ये हैवानियत करते हैं लेकिन दिल्ली में इसके बिल्कुल विपरीत मामला सामने आया है।
दिल्ली के ग्रेटर कैलाश थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक महिला ने घर की छत पर सो रहे पति पर तेजाब डाल दिया, जिससे उसकी कमर व दाहिना पैर झुलस गया।
पीड़ित ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पीसीआर वैन ने उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
क्यों डाला तेजाब?
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस के अनुसार सतवीर सिंह (30) ग्रेटर कैलाश-एक के जमरूदपुर में रहता है। उसके कई मकान हैं। सतवीर की करीब छह वर्ष पहले रीना से शादी हुई थी। दोनों का एक बेटा भी है।
सतवीर ने पुलिस को बताया कि दो वर्ष से उसका पत्नी से झगड़ा चल रहा है। पत्नी मकान के ग्राउंड फ्लोर पर रहती है, जबकि सतवीर पहली मंजिल पर रहता है। सोमवार रात वह छत पर सो रहा था।
आरोप है कि करीब डेढ़ बजे रीना छत पर आई और सतवीर पर तेजाब डाल दिया। पुलिस ने बताया कि सतवीर 20 फीसदी से ज्यादा झुलसा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।