फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Wife suicide due to husband's indifference

फेसबुक पर दोस्ती के बाद की शादी, पति की बेरुखी के चलते लगाई फांसी

Fri, 05 Aug 2016 11:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 05 Aug 2016 11:43 AM IST
विज्ञापन
Wife suicide due to  husband's indifference
खुदकुशी - फोटो : demo pics

फेसबुक से दोस्ती, शादी और अब फांसी...। जी हां फेसबुक से हुई दोस्ती के बाद की गई शादी का, महिला के फांसी लगाने के बाद अंत हो गया। दक्षिण दिल्ली के साउथ कैंपस में हुई घटना में मृतका की शिनाख्त पूजा (21) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस को मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। वह पति की बेरुखी से काफी आहत थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद पूजा का शव परिजनों के हवाले कर दिया है। 
विज्ञापन


क्षेत्रीय एसडीएम मामले की छानबीन कर रहे हैं। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न व आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, पूजा परिवार के साथ साउथ कैंपस इलाके के सत्य निकेतन स्थित फ्लैट में अपनी मां डेजी के साथ रहती थी। वर्ष 2015 में उसकी फेसबुक के जरिये गुड़गांव निवासी शिवा से दोस्ती हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लंबी बीमारी के बाद ठीक हुई तो पति करने लगा नजरअंदाज

Wife suicide due to  husband's indifference
फेसबुक पर दोस्ती के बाद हुई शादी

कुछ दिनों में दोनों ने प्यार का इजहार कर शादी की बात की। मां डेजी ने पूजा से शादी के लिए मना भी किया लेकिन आरोप है कि शिवा के परिजन भी रिश्ते के लिए दबाव डालने लगे। 

दिसंबर 2015 में शिवा और पूजा ने शादी कर ली। पूजा पति के साथ गुड़गांव में रहने चली गई। शादी के कुछ ही दिनों बाद दोनों के बीच अनबन हो गई। शिवा उसके साथ मारपीट करने लगा। पूजा बीमार हो गई।

दो माह बाद ही शिवा उसे उसके घर सत्य निकेतन छोड़ गया। लंबी बीमारी के बाद पूजा ठीक हुई तो शिवा उसे नजर अंदाज करने लगा। बार-बार कॉल करने पर भी वह पूजा को घर नहीं ले जा रहा था। वह परेशान रहने लगी।

दो जुलाई को फांसी लगाने से आधे घंटे पूर्व उसने पति से बात करने के बाद दोबारा वापस ले जाने के लिए कहा था लेकिन शिवा के मना करने पर उसने अपनी मां के फ्लैट पर फांसी लगा ली। मां के आरोपों के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल शिवा की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed