{"_id":"261b6e8929d3ec073dc761fbd67956de","slug":"wife-murder-in-gurgaon-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी को काटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब के नशे में पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी को काटा
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 12 Aug 2014 06:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के न्यू पालम विहार में किराए पर रहने वाले व्यक्ति ने रविवार की रात में अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी। पालम विहार थाना पुलिस ने एक अन्य किराएदार के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।
विज्ञापन
पालम विहार थाना पुलिस के अनुसार राजू निवासी पुट्टी गांव सोनीपत अपनी पत्नी ममता के साथ न्यू पालम विहार में किराए पर रहता था। उसकी पत्नी ममता मूल रुप से बिहार की रहने वाली है। नौ साल से दोनों विवाह कर साथ रह रहे थे। रविवार की रात को राजू ने शराब पी रखी थी। दोनों का किसी बात पर विवाद हो गया।
विज्ञापन
जिसके चलते पास में रखी कुल्हाड़ी के पीछले हिस्से से उसने अपनी पत्नी पर वार कर दिया। सिर में चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पालम विहार थाना पुलिस ने उसी मकान में किराए पर रहने वाले अन्य व्यक्ति के बयान पर पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर वारदात में प्रयोग कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। डीसीपी वेस्ट संगीता कालिया के अनुसार छानबीन में पता चला है कि राजू की पहली पत्नी से कोई संबध नहीं है। नौ साल पहले उसने ममता से शादी कर ली थी। जिस समय उसने वारदात को अंजाम दिया है। उस समय नशे में धुत बताया जा रहा है।