फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   wife cuts husband genitals for not having baby even after 11 years of marriage

शादी के 11 साल बाद भी नहीं हुई औलाद तो पत्नी ने छीना पति का पौरुष

Fri, 10 Mar 2017 12:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खोड़ा (गाजियाबाद)
ब्यूरो/अमर उजाला, खोड़ा (गाजियाबाद) Updated Fri, 10 Mar 2017 12:44 PM IST
विज्ञापन
wife cuts husband genitals for not having baby even after 11 years of marriage
woman with knife

खोड़ा के वंदना विहार इलाके में औलाद ना होने से परेशान पत्नी ने पति का गुप्तांग काट दिया। पति के चिल्लाने पर पड़ोसियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। खोड़ा के वंदना विहार इलाके में रहने वाले इस दंपति की शादी करीब 11 साल पहले 19 जून 2006 को हुई थी। पति पेशे से ड्राइवर है।
विज्ञापन


शादी के ग्यारह साल बाद भी उनकी कौई औलाद नहीं है, जिस वजह से महिला काफी परेशान रहती थी। इसके साथ ही महिला की परेशानी की वजह एक और थी।

पत‌ि पर लगाया अवैध संबंध का आरोप

wife cuts husband genitals for not having baby even after 11 years of marriage

आरोपी महिला का कहना है कि पति का दिल्ली के दिलशाद गार्डन में रहने वाली एक महिला से अवैध संबंध है। वह एक एक हफ्ते तक घर नहीं आता। जिसके कारण ही वह उससे औलाद पैदा नहीं करता।

महिला ने का ये भी आरोप है कि करीब 3-4 दिन बाद बृहस्पतिवार सुबह जब पति लौटा तो औलाद को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इस दौरान पत्नी ने चाक़ू निकालकर पति के गुप्तांग पर हमला कर दिया।

चीख सुनकर पड़ोसी घर में पहुंचे तो पति का गुप्तांग कटा था। उन्होंने उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डीएसपी इंदिरापुरम अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने पति पर बेवफाई का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed