फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Why is this person slippers beaten woman.

महिला ने इस व्यक्ति को चप्पलों से क्यों पीटा

Sun, 07 Dec 2014 09:04 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 07 Dec 2014 09:04 PM IST
विज्ञापन
Why is this person slippers beaten woman.

गाजियाबाद में छेड़छाड़ की घटनाओं पर रोक नहीं लग पा रही है। पुलिस की मुस्तैदी केबावजूद मनचले सक्रिय हैं। शनिवार दोपहर नासिरपुर फाटक के पास मेरठ के एक कार चालक ने ट्रांसपोर्टर की पत्नी से छेड़छाड़ की।

विज्ञापन


महिला के अनदेखा कर निकल जाने पर उसने करीब 500 मीटर तक उसका पीछा किया। परेशान होकर महिला ने जब पति को फोन मिलाया तो चालक ने उसे जबरन कार में खींचने का प्रयास किया। इस पर महिला ने शोर मचाते हुए चप्पलों से जमकर उसकी धुनाई कर दी।
विज्ञापन


नगर केनामचीन ट्रांसपोर्टर के बच्चों को नासिरपुर से कविनगर में स्कूल से लेने के लिए उनकी पत्नी पैदल जा रही थी। रोजाना बच्चों को कार चालक लेकर आता था। शनिवार को वह बाहर गया हुआ थ्रा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के अनुसार कार चालक ने उससे छेड़छाड़ की और अश्लील फब्तियां कसीं। वह इनको नजर अंदाज करते हुए कविनगर में बच्चों के स्कूल चली गई।

स्कूल से निकलने पर महिला ने देखा कि कार चालक बाहर खड़ा था और फिर से पीछा करने लगा। इससे परेशान होकर महिला ने मोबाइल पर अपने पति को मौके पर आने को कहा।


महिला को कॉल करते देख कार चालक ने उसे कार में खींचने का प्रयास किया। इस पर महिला ने शोर मचा दिया और उसकी चप्पलों से धुनाई शुरू कर दी।

इस पर भीड़ ने कार चालक को दबोच लिया और पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी। राह चलती और महिलाओं ने भी कार चालक की धुनाई की। मौके पर पहुंची कविनगर पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed