{"_id":"5769a6d54f1c1b9172b4849f","slug":"while-returning-to-funeral-accident-two-people-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम संस्कार कराकर लौटते वक्त हादसा, दो लोगों की हुई मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंतिम संस्कार कराकर लौटते वक्त हादसा, दो लोगों की हुई मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 22 Jun 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के खुर्जा-जेवर रोड पर जहांगीरपुर कस्बे के नजदीक मंगलवार सुबह सेंट्रो कार अनियंत्रित होकर पीछे से ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और दो लोगों की मौत हो गई जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
दिल्ली के बदरपुर जैतपुर निवासी दिनेश और बुलंदशहर के कोटला निवासी फतेह सिंह, चालक राजकुमार के साथ बुलंदशहर में एक रिश्तेदार की मौत होने पर अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे। वह वापस दिल्ली लौट रहे थे। जहांगीरपुर पेट्रोल पंप के नजदीक सामने चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए।
विज्ञापन
चालक राजकुमार कार को संभाल नहीं पाया। कार ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मारते हुए जा घुसी, जिससे कार में बैठे तीनों लोग बुरी तरह से घायल हो गये। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर कार की खिड़कियों को तोड़कर सभी को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची जहांगीरपुर चौकी पुलिस ने घायलों को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने दिनेश और फतेह सिंह को मृत घोषित कर दिया। घायल चालक राजकुमार का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन