{"_id":"56eee30c4f1c1bf425f1520b","slug":"when-the-door-closed-by-goons-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर का दरवाजा बंद करते वक्त बदमाशों ने की फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर का दरवाजा बंद करते वक्त बदमाशों ने की फायरिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Sun, 20 Mar 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
कासना कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर बीटा वन में शनिवार रात बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर हत्या करने की कोशिश की। विफल होने पर हमलावर फायरिंग कर फरार हो गए। गोली युवक को न लगकर उसकी कार में जा लगी। पीड़ित ने कोतवाली में शिकायत दी है।
विज्ञापन
सेक्टर बीटा वन में विपिन कुमार परिवार के साथ रहता है। वह सुप्रीम कोर्ट के बाहर प्रिंटिंग की दुकान चलाता है। विपिन ने बताया कि शनिवार शाम वह भारत-पाकिस्तान का क्रिकेट मैच देख रहा था। मैच खत्म होने के बाद घर के बाहर खड़ी कार को घर के अंदर खड़ी करने बाहर आया।
विज्ञापन
कार को बरामदे में खड़ी करने के बाद गेट बंद करने के लिए नीचे झुका था तभी दो बदमाश आए और साइड से उस परफायरिंग कर दी। इससे पहले ही वह सीधा खड़ा हो गया और गोली उसकी कार में जा लगी। बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले।
विज्ञापन
उसने देखा दो बदमाशों के अलावा उनके तीन साथी साथ थे। एसपी देहात अभिषेक यादव ने बताया कि युवक को जान से मारने की नीयत से बदमाशों ने फायरिंग की है। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नही है तो कोई क्यो मारेगा।