फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   when police stops youth from eve teasing in party then they beat police

न्यू ईयर पार्टीः छेड़छाड़ करने से रोका तो युवकों ने पुलिसकर्मी का फोड़ा सिर, की पिटाई

Mon, 02 Jan 2017 03:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 02 Jan 2017 03:06 PM IST
विज्ञापन
when police stops youth from eve teasing in party then they beat police
Delhi Police

नई दिल्ली के मुखर्जी नगर थाना इलाके में नव वर्ष का जश्न मना रहे युवकों को छेड़छाड़ करने से रोकने पर उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों की पिटाई कर दी। घटना में चार पुलिसकर्मी जख्मी हो गए।

विज्ञापन


उपद्रवी इतने में शांत नहीं हुए और पुलिस बीट में जमकर तोड़फोड़ की। अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाकर उपद्रवियों को खदेड़ दिया गया। मुखर्जी नगर थाना पुलिस ने सरकारी काम में बाधा पहुंचने, तोड़फोड़ करने और मारपीट करने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के जरिये जांच में जुटी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शनिवार रात करीब 12 बजे बत्रा सिनेमा के पास करीब पांच सौ युवक नव वर्ष की पार्टी कर रहे थे। ज्यादातर युवक शराब के नशे में घूम रहे थे। कुछ युवकों ने बाइक से जा रही एक युवती को खींचने की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

when police stops youth from eve teasing in party then they beat police
मारपीट - फोटो : अमर उजाला

वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने युवकों को रोका तो अचानक भीड़ पुलिसकर्मियों पर टूट पड़ी और उनकी पिटाई शुरू कर दी। पिटाई की वजह से एएसआई प्रकाश का सिर फूट गया। इसके अलावा तीन अन्य पुलिसकर्मियों को चोट लगी।

उत्पात मचा रहे युवकों ने पीसीआर जिप्सी के शीशे तोड़ दिए और पुलिस बीट में जमकर तोड़फोड़ की। घटना की जानकारी मिलने के बाद अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर भेजा गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिसकर्मियों ने उत्पात मचा रहे लोगों को खदेड़ दिया।

पुलिस कर्मियों के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के जरिये उत्पात मचा रहे युवकों की पहचान की जा रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि उत्पात मचा रहे युवक आस पास के रहने वाले हैं। पहचान के बाद घटना में शामिल लोगों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed