फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   When asked to share in the estate of her son attacked killing rod

मां ने मांगा संपत्ति में हिस्सा तो बेटे ने रॉड से हमला कर की हत्या

Thu, 15 Sep 2016 05:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 15 Sep 2016 05:06 PM IST
विज्ञापन
When asked to share in the estate of her son attacked killing rod
Murder

संपत्ति में हिस्सा मांगने पर एक बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां के सिर पर लोहे के रॉड से हमलाकर उसे मार डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया और हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी बेटे की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया है। मूल रूप से बुलंदशहर निवासी यशोदा वर्षों पहले पति और तीन बेटों के साथ यहां भारत कॉलोनी में आकर रहने लगी थी। बाद में उनके पति की मौत हो गई।
विज्ञापन


यशोदा का सबसे बड़ा बेटा गांव में रहता है जबकि मझला बेटा छतरपाल और सबसे छोटा एक ही जगह रहते हैं। बताया जाता है कि तीनों भाइयों में प्लाट के बंटवारे को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन भाइयों में चल रहा था विवाद

When asked to share in the estate of her son attacked killing rod
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला

बुधवार सुबह करीब 11 बजे छतरपाल अपने छोटे भाई के साथ संपत्ति के बंटवारे को लेकर झगड़ने लगा। बीच बचाव करने मां यशोदा भी पहुंच गई। दोनों बेटों को झगड़ता देख यशोदा ने भी संपत्ति में अपना हिस्सा देने को कह दिया। 

फिर क्या था, छतरपाल अपने छोटे भाई को छोड़ मां से ही लड़ने लगा। गुस्से में आकर छतरपाल ने पास में रखी लोहे की एक रॉड उठाकर मां यशोदा के सिर में दे मारी। 

सिर फटने और अधिक खून बहने के कारण मां की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी छतरपाल वहां से फरार हो गया। भूपानी थाना प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि छोटे बेटे की शिकायत पर छतरपाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed