फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   What's App hack BTech student sent obscene MMS

बीटेक छात्रा का व्हाट्स एप हैक कर भेजे अश्लील एमएमएस

Tue, 08 Dec 2015 08:57 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 08 Dec 2015 08:57 PM IST
विज्ञापन
What's App hack BTech student sent obscene MMS

बीटेक छात्रा के व्हाट्स एप नंबर हैक कर उससे दिल्ली की एक युवती को अश्लील एमएमएस भेजे गए। युवती ने दिल्ली पुलिस से इसकी शिकायत की।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने बीटेक छात्रा से फोन पर संपर्क किया तो छात्रा को व्हाट्स एप नंबर हैक होने का पता चला। छात्रा ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कविनगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।

कविनगर निवासी बीटेक छात्रा ने बताया कि सोमवार को उसके मोबाइल पर एक युवक ने कॉल कर बताया कि वह अस्पताल से बोल रहा है। आपने एक मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया था, उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई है।
विज्ञापन


तीमारदार के रूप में आपका मोबाइल नंबर लिखा है। उसके इलाज में आए खर्च का भुगतान कीजिए। बकौल छात्रा, उसने मरीज को भर्ती कराने से इनकार करते हुए कहा कि या तो किसी ने नंबर गलत लिखा दिया है या आपने गलत नंबर लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर युवक बोला कि अगर ऐसा है तो आपके मोबाइल पर एक मैसेज भेज रहा है, जिसमें एक कोड वर्ड होगा, वह आप मुझे बता दीजिए, आपका नंबर रजिस्टर से हटा दिया जाएगा। तभी उसके मोबाइल पर एक मैसेज आया, जिसमें लिखे कोड वर्ड को उसने उस युवक को बता दिया।

छात्रा को शक है कि इसके बाद ही उसका मोबाइल हैक कर लिया गया होगा और व्हाट्स-एप के जरिए दिल्ली निवासी युवती को अश्लील एमएमएस भेजे गए होंगे। कविनगर एसएचओ अशोक सिसौदिया का कहना है कि मामले की जांच और हैकर की तलाश की जा रही है।


हरियाणा से आई थी कॉल
बीटेक छात्रा ने पुलिस को वह मोबाइल नंबर भी दिया है, जिससे उसके पास कॉल की गई थी। ट्रू कॉलर एप के जरिए उस नंबर की लोकेशन हरियाणा आई है, नंबर बंद है।

साइबर एक्सपर्ट किसलय चौधरी ने बताया कि जिस तरह से छात्रा ने व्हाट्स एप अकाउंट हैक होने की जानकारी दी है, ऐसा होता है। हैकर ने छात्रा से जो कोड पूछा था वह व्हाट्स एप अकाउंट हैक करने के दौरान पूछा गया वेरिफिकेशन कोड था, जिससे हैकर ने छात्रा का व्हाट्स एप अकाउंट हैक किया।

ये सावधानी बरतें
अपना मोबाइल दूसरे लोगों के हाथ में न दें।
मोबाइल पर आए कोड वर्ड को शेयर न करें।
मैसेंजर पर आए लिंक पर क्लिक न करें।
जानकार के ही ईमेल डाउनलोड करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed