{"_id":"593642234f1c1b831c9c83a3","slug":"west-bangal-woman-gang-rape-in-delhi-four-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात तीन बजे स्कूल के सामने सड़क पर बैठी थी महिला, पुलिस पहुंची तो हुआ सनसनीखेज खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रात तीन बजे स्कूल के सामने सड़क पर बैठी थी महिला, पुलिस पहुंची तो हुआ सनसनीखेज खुलासा
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 06 Jun 2017 11:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्तम नगर इलाके में पश्चिम बंगाल की रहने वाली एक महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, देर रात तीन बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला एजेंल पब्लिक स्कूल के पास सड़क पर बैठी है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची। महिला से पूछताछ में पता चला कि उसके साथ गैंगरेप हुआ है। पुलिस पीड़िता को लेकर अस्पताल पहुंची। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। पुलिस पूछताछ में 27 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि वह मूलरूप से पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी की रहने वाली है। यहां मुनिरका इलाके में रहती है।
विज्ञापन
रविवार रात महिला मुनिरका से ऑटो पकड़कर उत्तम नगर के ओम विहार पहुंची। यहां उसकी मुलाकात कुछ युवकों से हुई, जिन्होंने उसके साथ गैंगरेप किया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर पवन, साहिल, नीरज और संदीप को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी मजदूरी करते हैं। प्राथमिक जांच में पता चला है कि घटना से पूर्व पीड़िता का आरोपियों से रुपये को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन