{"_id":"58bee9c94f1c1bed43dc42d1","slug":"weapon-supply-chain-15-pistol-recovered-from-delhi-ncr","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआर को हथियार सप्लाई करने वाला धरा, 15 पिस्टल बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली-एनसीआर को हथियार सप्लाई करने वाला धरा, 15 पिस्टल बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 08 Mar 2017 10:42 AM IST
विज्ञापन
हथियार तस्करी के आरोप में पकड़ा गया सुरेश।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अवैध हथियारों की तस्करी में एक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 15 अर्द्ध स्वचालित पिस्टल बरामद की गई हैं। आरोपी मध्य प्रदेश से लाकर दिल्ली, एनसीआर व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सप्लाई करता था। बरामद कुछ पिस्टल पर मेड इन चाइना लिखा हुआ है।
विज्ञापन
स्पेशल सेल पुलिस उपायुक्त प्रमोद कुमार कुशवाह के अनुसार सूचना मिल रही थी कि बुरहानपुर, मध्यप्रदेश के कुछ अवैध हथियार निर्माता व सप्लायर दिल्ली, एनसीआर व यूपी में इसकी सप्लाई कर रहे हैं। हथियार सप्लायर को पकड़ने के लिए इंस्पेक्टर सतेंद्र मोहन की विशेष टीम बनाई गई।
विज्ञापन
टीम को छह मार्च को सूचना मिली थी कि सुरेश नाम का तस्कर अवैध हथियारों की खेप देने गगन सिनेमा के पास वजीराबाद रोड पर आएगा। पुलिस की टीम ने यहां घेराबंदी कर सुरेश को पकड़ लिया। इसके कंधे पर लटके बैग से 15 अर्द्ध स्वचालित पिस्टल बरामद की गईं।
विज्ञापन
आरोपी सुरेश गांव बसाली, थाना खाकनार जिला बुरहानपुर मध्यप्रदेश का रहने वाला है। उसने बताया कि पांच पिस्टल नंदनगरी के सलीम को देनी थी, जबकि बाकी पिस्टल फिरोजाबाद, यूपी के प्रेमपाल व अवनीश को देनी थी। वह पहले भी दिल्ली, एनसीआर व पश्चिमी उत्तरप्रदेश में अवैध हथियार सप्लाई कर चुका है।