{"_id":"60de185a35843c61f37010a72905d709","slug":"water-business-robbed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी कारोबारी की कार से रुपयों से भरा ब्रीफकेस उड़ाया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पानी कारोबारी की कार से रुपयों से भरा ब्रीफकेस उड़ाया
अमर उजाला, साहिबाबाद
Updated Thu, 16 Oct 2014 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीटी रोड पर किसी काम से आए पानी कारोबारी की गाड़ी से चोरों ने रुपयों से भरा ब्रीफकेस उड़ा लिया। कारोबारी का ड्राइवर गाड़ी लॉक करना भूल गया था, जिसका फायदा उठाते हुए चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
राजेंद्र नगर निवासी एसएल यादव विभिन्न फैक्ट्रियों के साथ पानी का कारोबार करते हैं। बुधवार दोपहर वह किसी काम से जीटी रोड स्थित ओम इलेक्ट्रॉनिक्स में आए थे। उनका ड्राइवर राजकुमार गाड़ी में बैठा था।
विज्ञापन
दुकान में जाने के बाद कारोबारी ने ड्राइवर को गाड़ी में रखी पानी की बोतल लाने को कहा। ड्राइवर बोतल देकर वापस लौटा तो देखा कि पिछली सीट पर रखा ब्रीफकेस गायब था। ड्राइवर गाड़ी लॉक करना भूल गया। तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी गई।
विज्ञापन
मगर चोरों का कोई पता नहीं चल सका। ब्रीफकेस में 80 हजार रुपये, कारोबारी का पासपोर्ट एवं अन्य जरूरी दस्तावेज रखे थे। पुलिस ने शिकायत लेकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।