फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   watches stolen 1.30 crore from Connaught Place showroom

कनॉट प्लेस के शोरूम से 1.30 करोड़ की घड़ियां चोरी

Tue, 31 Jan 2017 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 31 Jan 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
watches stolen 1.30 crore  from Connaught Place showroom
demo pic - फोटो : अमर उजाला

गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान दिल्ली पुलिस पूरे नई दिल्ली इलाके की सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे कर रही थी। लेकिन चोरों ने पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए दिल्ली का दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस स्थित घडिय़ों के नामी शोरूम से 1.30 करोड़ रुपये की कीमती घडिय़ा उड़ा ली। सुबह जब चोरी की वारदात का पता चला तो हडक़ंप मच गया। खबर मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई।

विज्ञापन


शुरूआती जांच के बाद पता चला है कि वारदात के समय शोरूम का गार्ड तबीयत खराब होने की वजह से ड्यूटी पर नही था। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। वहीं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घडिय़ों की कीमत की अधिकारिक पुष्टि नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रीगल बिल्डिंग में गांगूली ब्रॉदर्स के नाम से घडिय़ों का शोरूम हैं।


यहां पर सीको, केसियो फॉसिल, ओमेगा, रोडा आदि बड़े और महंगे ब्रांड की घडिय़ां बेची जाती हैं। शिकायतकर्ता मयंक बड़ौदिया ने बताया कि रविवार सुबह उनके सिक्योरिटी गार्ड ने चोरी की सूचना दी। शोरूम पहुंचने पर पता चला कि वहां से शटर उखाड़कर करीब 680 कीमती घडिय़ों को चोरी कर लिया गया था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर पहुंची पुलिस को मयंक ने बताया कि काफी पुराना शोरूम होने के कारण रात के समय किसी हादसे (आग लगने) के डर से शोरूम के सीसीटीवी कैमरों को बंद कर दिया जाता है। उसी का फायदा उठाकर बदमाशों ने वारदा को अंजाम दिया।



बदमाश शोरूम में ठीक होने आई घडिय़ों को भी उड़ाकर ले गए। इसके अलावा शोरूम के गल्ले में रखे डेढ़ से दो लाख रुपयों को भी चोर अपने साथ लग गए। पुलिस ने शोरूम के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शोरूम से क्या-क्या चोरी हुई इसकी अभी पुलिस को लिस्ट नहीं दी गई है। लिस्ट मिलने और जांच के बाद ही चोरी के बाद नुकसान का सही पता चल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed