{"_id":"90fb2d9bb9223bd5141e2cd91232e421","slug":"was-bothered-by-illness-veteran-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से परेशान बुजुर्ग ने किया सुसाइड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीमारी से परेशान बुजुर्ग ने किया सुसाइड
अमर उजाला, साहिबाबाद
Updated Sun, 11 Jan 2015 07:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शालीमार गार्डन में शनिवार देर रात एक बुजुर्ग ने पंखे से लटककर फंदा लगा लिया। पुलिस बीमारी से परेशान रहने को सुसाइड का कारण मान रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
रिटायर्ड कर्मचारी बंसीलाल(65) शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-1 में परिवार के साथ रहते थे। शनिवार रात वह कमरे में सोने गए थे। परिवार के सभी लोग भी अपने कमरों में सो गए।
विज्ञापन
बेटे हितेश ने बताया कि सुबह करीब छह बजे जब वह उठकर किसी काम से पिता के कमरे में गए, तो उनके शव को कपड़े से बंधा पंखे से लटका देखा। शव देखते ही घर में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
परिजनों ने आननफानन में पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की। एसआई भानुप्रताप ने बताया कि बेटे हितेश के अनुसार अधिक उम्र होने के चलते वह बीमार रहते थे।
सर्दियां में उन्हें अधिक परेशानी होती थी, जो शुरूआती जांच में मौत का कारण लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
इसके बाद ही जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। बताया जा रहा है कि घर में बेटा हितेश, बहू और उनके दो बच्चे रहते हैं।