फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Vulgarity with woman in broad daylight, tried to kidnap

दिन-दहाड़े महिला से अश्लीलता, अपहरण करने की कोशिश

Mon, 27 Jun 2016 02:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 27 Jun 2016 02:54 AM IST
विज्ञापन
Vulgarity with woman in broad daylight, tried to kidnap
- फोटो : BBC

सेक्टर-10 में रविवार को दिन दहाडे़ शराब के नशे में टुन्न तीन-चार युवकों ने छेड़छाड़ करते हुए अपहरण का प्रयास किया। घटना को अंजाम देने में असफल हुए तो महिला पर लोहे की रॉड से हमला कर उसे घायल कर दिया। जिससे वह सड़क पर ही बेहोश हो गई। पीड़िता की ननद ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सेक्टर-नौ की झुग्गियों में एक महिला अपने परिवार के साथ रहती है। महिला सेक्टर-10 स्थित एक कंपनी में काम करती है और पति मजदूरी करता है। उसी कपंनी में महिला की मुंह बोली ननद भी काम करती है। घर के पास कंपनी होने के कारण दोपहर में दोनों भोजन करने के लिए वह साथ ही घर चली जाती हैं। रविवार दोपहर को लंच के समय जब घर के पास पहुंची तो शराब के नशे में तीन-चार युवकों ने महिला के साथ अभद्रता की लेकिन वह बिना बात सुने घर के लिए चली गई।
विज्ञापन


जब वह दोनों लंच करने के बाद वापस कंपनी जा रही थी तो उसी स्थान पर सभी आरोपियों ने फिर से अश्लीलता करते हुए छेड़छाड़ की। महिला और उसकी ननद ने विरोध किया तो नशे में आरोपियों ने महिला का हाथ पकड़कर उसे ऑटो की ओर खींचना शुरू कर दिया। मगर दोनों महिलाओं ने विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर आरोपी गुस्सा हो गए और एक आरोपी ने लोहे की रॉड से महिला पर हमला कर दिया। महिला ने बचाव करते हुए सिर पर हाथ लगाया तो रॉड हाथ-सिर तथा चेहरे पर लगी। इसके बाद महिला बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। पीड़िता की ननद ने शोर मचाया और महिला को जमीन में गिरा देख आसपास के लोग एकत्र हो गए तो आरोपी ऑटो लेकर फरार हो गए। पीड़िता को होश आया तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं का मेडीकल कराया गया।


शराब तस्कर है आरोपी
सेक्टर-नौ की झुग्गियों में रहने वाले लोगों और महिलाओं ने आरोप लगाया कि जिन आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया है वह शराब तस्कर है। पुलिस की शह पर पूरे सेक्टर में शराब तस्करी करते हैं और महिलाओं और युवतियों के साथ अकसर ऐसी घटनाएं करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed