नशे में धुत वियतनाम के राजनयिक ने खड़ी गाड़ी में टक्कर मारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साउथ कैंपस थाना इलाके में वियतनाम के राजनयिक ने खड़ी गाड़ी में जबरदस्त टक्कर मार दी। इससे महिला व उसके पति बाल-बाल बच गए। वहीं महिला की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। शिकायत पर दक्षिण जिले की साउथ कैंपस थाना पुलिस ने सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है।
दक्षिण जिला पुलिस ने गृहमंत्रालय को पत्र लिखकर वियतनाम दूतावास को सूचना दे दी है। मामला राजनयिक से जुड़ा हुआ है, इसलिए दुर्घटना के मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरती गुप्ता (42) आनंद निकेतन में रहती हैं। रविवार शाम करीब छह बजे वे अपने पति के साथ कहीं से घर लौट रही थीं।
वे अपने क्रेटा कार से घर के सामने उतरने लगी, तभी पीछे से वियतनाम दूतावास की टोयटा गाड़ी तेज गति से आई और उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। फिर दूतावास की कार आगे जाकर रुक गई।
बेहद नशे में धुत था राजनयिक
आरती व उनके पति लोकेश गुप्ता ने गाड़ी के अंदर घुसकर अपनी जान बचाई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को जांच में पता लगा कि वियतनाम दूतावास की कार को राजनयिक नगूयेन डुई खान्हा चला रहे थे। वे दूतावास में प्रथम सेक्रेटरी के पद पर तैनात हैं।
साउथ कैंपस थाना पुलिस ने सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है। नगूयेन हुई खान्हा को राजनयिक का स्टेटस मिला हुआ है, इसलिए पुलिस ने न तो उनकी मेडिकल जांच कराई और न ही गिरफ्तार किया।
बताया जा रहा है कि राजनयिक शराब के नशे में इस कदर धुत थे कि घटना के समय ठीक से चला भी नहीं जा रहा था। दक्षिण जिला पुलिस ने गृहमंत्रालय के जरिये वियतनाम दूतावास को सूचना दे दी है।